Israel-Hamas War: गाजा में अस्पताल पर बमबारी, सैकड़ों लोग मारे गए

यरूशलम। फिलिस्तीनी एन्क्लेव में अल-अहली अरबी बैपटिस्ट अस्पताल पर हुए हवाई हमले में सैकड़ों लोग मारे गए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह हवाई हमला इजरायल द्वारा मंगलवार को किया गया था, जबकि इजरायली सेना ने कहा कि इसके लिए इस्लामिक जिहाद संगठन जिम्मेदार है।

 इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, “हमारे पास मौजूद कई स्रोतों से मिली खुफिया जानकारी के अनुसार अस्पताल पर हमला के लिए इस्लामिक जिहाद आतंकवादी संगठन जिम्मेदार है। यह इजरायल को निशाना बनाकर किए गए असफल रॉकेट लॉन्च का परिणाम है।” मिस्र, लीबिया, लेबनान, यमन, जॉर्डन और तुर्किये सहित कई अरब और क्षेत्रीय देशों ने हवाई हमलों को लेकर इज़रायल की निंदा की है। 

हमले के बाद फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने जॉर्डन की अम्मान में होने वाले शिखर सम्मेलन में शामिल होने के अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। शिखर सम्मेलन में उनके जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाडेन से मिलने की उम्मीद थी। 

उधर, बाइडेन के बुधवार को तेल अवीव पहुंचने और सम्मेलन में भाग लेने के लिए जॉर्डन जाने से पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और औपचारिक राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से मिलने की उम्मीद है। कान टीवी न्यूज चैनल के अनुसार बाइडेन के कार्यक्रम में इज़रायल के नए युद्धकालीन मंत्रिमंडल के साथ बैठक भी शामिल है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.