‘मैं जिंदा हूं…’ एक्ट्रेस पूनम पांडे का वीडियो सामने आया

मुंबई: एक इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुई पूनम पांडे की मौत की खबर मिस्ट्री बन गई थी. पूनम पांडे की मौत की खबर 2 फरवरी की सुबह आई थी. उनकी मैनेजमेंट टीम ने इस बात का ऐलान किया था कि एक्ट्रेस की मौत हो चुकी है. इसका कारण सर्वाइकल कैंसर बताया गया था. हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार की कोई खबर नहीं आई है. ना ही उनके घरवालों का कोई अता-पता था. अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर फिर तहलका मचा दिया है. वो जिंदा हैं.

https://www.instagram.com/reel/C24C5DCtyRU/?igsh=emVyZ2N4MjNrOG11

इंस्टाग्राम पर पूनम पांडे ने अपना वीडियो शेयर किया है. इसमें पूरा तरह स्वस्थ बैठी हुई वो नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं जिंदा हूं. सर्वाइकल कैंसर से मेरी मौत नहीं हुई है. दुर्भाग्य से मैं उन हजारों महिलाओं के लिए ये नहीं कह सकती जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़कर अपनी जान गंवाई है. वो इसके बारे में कुछ नहीं कर पाईं, क्योंकि उन्हें कुछ पता ही नहीं था. मैं आपको यहां बताना चाहती हूं कि किसी दूसरे कैंसर के उलट सर्वाइकल कैंसर को हराना मुमकिन है. आपको बस अपने टेस्ट करवाने हैं और एचपीवी वैक्सीन लगवानी है.’

https://www.instagram.com/reel/C24C_LyIy6m/?igsh=ODB3M3FrdDd6d29h

पूनम पांडे की वीडियो आने के बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा एक बार फिर मच गया है. एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. अपनी मौत का झूठा नाटक करने पर पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी है. उन्होंने अपनी एजेंसी HAUTERRFLY के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए वीडियो में फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स से माफी मांगते हुए पूनम पांडे कह रही हैं कि उन्होंने ये सब सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए किया था.

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.