- Hindi News
- Top News
- हॉलीवुड हस्तियों ने बाइडेन से इजरायली-फिलिस्तीनी हिंसा को रोकने में मदद करने का किया आह्वान
हॉलीवुड हस्तियों ने बाइडेन से इजरायली-फिलिस्तीनी हिंसा को रोकने में मदद करने का किया आह्वान
On
लॉस एंजिल्स। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को हॉलीवुड हस्तियों ने एक खुला पत्र लिखकर बढ़ती इजरायली-फिलिस्तीनी हिंसा को रोकने में मदद करने का आह्वान किया है।
पत्र में कहा गया, ''सभी जीवन पवित्र हैं, चाहे आस्था या जातीयता कुछ भी हो।'' हम फ़िलिस्तीनी और इज़रायली नागरिकों की हत्या की निंदा करते हैं।'' पत्र में कहा गया, ''मानवीय सहायता को उन तक पहुंचने की अनुमति दी जानी चाहिए।'' पत्र में यूनिसेफ के प्रवक्ता जेम्स एल्डर के हवाले से कहा गया ''हवाई हमलों और सभी आपूर्ति मार्गों में कटौती के बाद, गाजा में बच्चों और परिवारों के पास भोजन, पानी, बिजली, दवा और अस्पतालों तक सुरक्षित पहुंच व्यावहारिक रूप से खत्म हो गई है।'' पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों को उम्मीद है कि बाइडेन को उनका पत्र तत्काल मानवीय कार्रवाई को प्रेरित करने में मदद करेगा।
खबरें और भी हैं
क्वांटम म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ‘क्वांटम फ्लेक्सी कैप फंड’
By Parakh Khabar
Latest News
26 Aug 2026 14:04:45
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
