ड्यूटी के दौरान महिला पुलिस कांस्टेबल ने मौत को लगाया गले

समस्तीपुर : यहां नगर थाना क्षेत्र में एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने ड्यूटी के दौरान मौत को गले लगा लिया। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, फिलहाल पता नहीं चल सका है। मृत महिला सिपाही अर्चना गया जिले के खिजरसराय की रहने वाली थी। उनके पति सुमन कुमार भी सिपाही के पद पर कार्यरत हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, समस्तीपुर में पुलिस कंट्रोल रूम में ड्यूटी के दौरान ही बुधवार की देर शाम महिला सिपाही अर्चना ने खुदखुशी कर ली। ड्यूटी के दौरान कमरा बंद देख अन्य पुलिसकर्मी गेट तोड़कर अंदर घुसे तो सिपाही अर्चना का शव फंदे से लटका मिला। पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़े - नई दिल्ली : राष्ट्रपति मुर्मू ने दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के दोषी की दया याचिका ठुकराई

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुुुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुुट गये। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच के क्रम में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं, सदर पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत
बस्ती। बस्ती जिले में जायरीनों की एक बस की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों...
“हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे…” प्रेमी का सनसनीखेज दावा—माता-पिता और चार बहनों ने मिलकर की प्रेमिका की हत्या
पंचायत चुनाव से पहले यूपी में हड़कंप, विकास कार्यों की सख्त जांच, प्रधान-सचिवों को नोटिस
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी को झटका, सोनिया–राहुल गांधी को बड़ी राहत
लखीमपुर खीरी का शारदा बैराज बनेगा वेलनेस व ईको-टूरिज्म का नया केंद्र, प्रकृति और स्वास्थ्य का अनूठा संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.