किसानों, महिलाओं और युवाओं के भविष्य का चुनाव : कमलनाथ

मंदसौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि प्रदेश का आने वाला चुनाव किसानों, महिलाओं और युवाओं के भविष्य का चुनाव है कि वे आने वाली पीढ़ी को किस तरह का प्रदेश सौंपना चाहते हैं। श्री कमलनाथ ने यहां पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ये बात कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर नौजवानों को रोजगार, 100 यूनिट बिजली मुफ्त, किसानों को पांच हार्स पावर बिजली फ्री देने का काम करेंगे। मंदसौर में किसान आंदोलन के समय पर हुए मुक़दमे वापस लेने का काम कांग्रेस सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने संतरे पर भी कर लगाया हुआ है।

इतना कर लेने के बाद भी प्रदेश की अर्थव्यवस्था चौपट है। उन्होंने भाजपा सरकार पर कोरोना में ऑक्सीजन घोटाला करने का भी आराेप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने माफियाओं के खिलाफ युद्ध लड़ा, शुद्ध के लिए युद्ध लड़ा, क्योंकि प्रदेश की पहचान माफिया राज से या मिलावट से नहीं होनी चाहिए। 

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.