- Hindi News
- Top News
- भजनलाल शर्मा आज लेंगे राजस्थान के सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद
भजनलाल शर्मा आज लेंगे राजस्थान के सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद
On

जयपुर। भजनलाल शर्मा शुक्रवार को यानी आज यहां राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में उप मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में शर्मा के साथ ही ये दोनों नेता भी शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को शपथ दिलाएंगे।
समारोह से पहले राजधानी के मुख्य मार्गों और प्रवेश मार्गों को सजाया गया है। इनमें भाजपा के झंडे और केंद्र सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े पोस्टर और बैनर भी लगाए गए हैं। राज्य में 200 में से 199 सीट पर हुए चुनाव में भाजपा ने 115 सीट पर जीत दर्ज की है। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था जहां अब पांच जनवरी को मतदान होगा।
खबरें और भी हैं
Ballia News : सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
By Parakh Khabar
Ballia News : करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम
By Parakh Khabar
Latest News
31 Jul 2025 06:28:37
बलिया। ‘हिन्दुस्तान ओलंपियाड’ के पिछले सत्र का परिणाम घोषित होने के बाद जिले की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.