Bettiah Crime: नशे में धुत्त युवक ने ट्रैफिक कॉन्‍सटेबल की कॉलर पकड़कर जड़ा थप्पड़, गिरफ्तार; दो साथी फरार

Bettiah Crime News: नगर के अस्पताल रोड में मंगलवार की दोपहर शराब के नशे में धुत्‍त बाइक सवार तीन युवकों ने ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस सिपाही मैनेजर साह से उलझ गए।

Bettiah Crime News: एक युवक ने सिपाही का कॉलर पकड़कर थप्पड़ मार दिया। आस-पास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार हो गए।

बेतिया। नगर के अस्पताल रोड में मंगलवार की दोपहर शराब के नशे में धुत्‍त बाइक सवार तीन युवकों ने ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस सिपाही मैनेजर साह से उलझ गए। एक युवक ने सिपाही का कॉलर पकड़कर थप्पड़ मार दिया।

आस-पास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार हो गए। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर पुलिस गिरफ्तार युवक संतघाट निवासी मुकेश कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दि‍या है।

सड़क जाम होने पर हल्‍ला कर रहे थे तीनों  

नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के सिपाही से दुर्व्यवहार व नशापान करने के मामले में मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है, उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, यातायात पुलिस के सिपाही मैनेजर साह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल गेट के समीप रोड पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान संतघाट की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक आए। सड़क जाम होने के कारण हल्ला करने लगे।

सिपाही ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो वे उनसे उलझ गए। एक युवक बाइक से उतरा और सिपाही का कॉलर पकड़ थप्पड़ मार दिया। इसे देख वहां भीड़ लग गई।

पुलिस जवानों ने युवक को पकड़ा, दो भागे

हंगामा देख अस्पताल नाका से कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। पुलिसकर्मियों को देख तीनों युवक भागने लगे। आस-पास के लोगों के सहयोग से पुलिस जवानों ने मुकेश कुमार को पकड़ लिया। इसी दौरान दो युवक फरार हो गए।

बाद में पकड़े गए युवक मुकेश कुमार को अस्पताल नाका में लाया गया, जहां से उसे यातायात थाना और फिर नगर थाना में भेजा गया। शराब पीने के संदेह होने पर पुलिस उसका मेडिकल जांच कराई तो शराब पीने की पुष्टि हुई।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.