Bangladesh Train Accident : ढाका में 2 ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत...100 घायल

ढाका। बंगलादेश के किशोरगंज जिले में सोमवार को एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। दो ट्रेनों की भीषण टक्कर में  20 लोगों की मौत हो गई और 100 लोग घायल हो गए । ट्रेन हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई है। मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।  यह जानकारी जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक सर्कर ने शिन्हुआ को दी। 

Yba3tkdF?format=jpg&name=small

अधिकारी ने कहा कि बंदरगाह शहर चट्टोग्राम की ओर जा रही एक कंटेनर ट्रेन सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग तीन बजकर 30 मिनट पर ढाका जाने वाली एगरोसिंधुर एक्सप्रेस से टकरा गई। उन्होंने कहा कि मलबे में से अब तक 20 शव निकाले जा चुके हैं, दुर्घटना में एगरोसिंधुर एक्सप्रेस के कई डिब्बे पलट गए और लगभग 100 लोग घायल हुए हैं और आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

4WDxcl5s?format=jpg&name=small

अधिकारी ने कहा कि सुरक्षित बचाए गए अधिकांश यात्रियों को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सैकड़ों स्वयंसेवी और स्थानीय लोग दमकल कर्मियों के साथ मिलकर मलबे के नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा कि बचाव प्रक्रिया के दौरान और अधिक शव तथा घायल लोग मिल सकते हैं। क्रेन के साथ एक बचाव ट्रेन दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। 

बांग्लादेश अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा मीडिया प्रमुख शाहजहाँ सिकदर ने कहा कि अग्निशमन सेवा की एक दर्जन से अधिक इकाइयां बचाव अभियान चला रही हैं। ढाका रेलवे पुलिस अधीक्षक अनवर हुसैन के हवाले से समाचार पोर्टल बीडीन्यूज24 ने कहा, "प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार मालगाड़ी ने एगारो सिंदुर एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.