Instagram में नया फीचर देने जा रही है Meta, मैसेज रीड होने का नहीं चलेगा पता

मेटा समय-समय पर वॉट्सऐप,  इंस्टाग्राम और फेसबुक नए- नए फीचर पेश करती रहती है। वहीं मेटा अब ऐसा ही एक फीचर इंस्टाग्राम में देने जा रही है, जो पहले से वॉट्सऐप में मौजूद है।

इस फीचर की रिवील होने के बाद इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजने वाले को मालूम नहीं चलेगा कि आपने इंस्टाग्राम पर उसका मैसेज पढ़ा है की नहीं। अगर आप भी इस फीचर के बारे में जानना चाहते हैं और इसे अपने अकाउंट में एक्टिव करना चाहते हैं, तो आज हम आपको इंस्टाग्राम के इस फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं। 

'रीड रिसीप्ट' फीचर से ऐसे करेगा काम
'रीड रिसीप्ट' इंस्टाग्राम पर जल्द ही रोलआउट होने वाला है, ये फीचर इंस्टाग्राम यूजर्स को मिलेने वाले डायरेक्ट मैसेज पर काम करेगा। बता दें 'रीड रिसीप्ट' मैसेज के जरिए इंस्टाग्राम यूजर्स को किसी को बताएं बिना भेजे गए मैसेज को पढ़ने की अनुमति मिल जाएगी। यह फीचर वॉट्सऐप पर पहले से ही मौजूद है। जिसमें वॉट्सऐप 'रीड रिसीप्ट' फीचर के एक्टिव होने पर मैसेज पढ़ने के बावजूद ब्लू टिक नहीं आता है। 

बता दें इंस्टाग्राम के सीईओ एडम मोसेरी ने अपने ब्रॉडकास्ट चैनल पर एक मैसेज में इस फीचर की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कंपनी एक नए फीचर का परीक्षण कर रही है जो यूजर्स को अपने डायरेक्ट मैसेज में 'रीड रिसीट्स' ऑप्शन को बंद करने की सुविधा देगा। हालांकि, अगर कोई यूजर यह सुनिश्चित करना चाहता है कि भेजने वाला जानता है कि मैसेज पढ़ा गया है, तो वह रीड रिसीट्स चालू रख सकता है। 

बता दें मोसेरी ने ऐप का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें ये फीचर दिखाया गया है। बता दें इस स्क्रीनशॉट से ये पता चलता है कि इंस्टाग्राम अपने मेनू को भी रिडिजाइन कर रहा है। फिलहाल अभी उन्होंने लॉन्च की डेट की घोषणा नहीं की है। जब यह फीचर उपलब्ध होगा, तो यूजर्स इंस्टाग्राम की प्राइवेसी सेटिंग्स में इसे पा सकेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.