आज का राशिफल। 04 नवंबर, 2023

मेष

आज नया व्यवसाय शुरू करने में समस्या होगी। ऑफिस के काम से निरर्थक यात्रा करनी पड़ सकती है। घर और संपत्ति के मामलों में थोड़ी परेशानी होगी। किसी मित्र के प्रति गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

वृष

आज धैर्यवान होकर के काम करना लाभकारी होगी। व्यस्तता के बावजूद अपने काम को प्राथमिकता देंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। नौकरी में चैन का आनंद उठायेंगे। गुरुतुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

मिथुन

आज लोग आपके सही कार्यों का भी विरोध करेंगे,लेकिन आप मन में किसी के भी प्रति बैरभाव न रखें। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। छाती में जलन की शिकायत हो सकती है। अपने स्वभाव को संयमित रखें।

कर्क

आज उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय कर सकते हैं। जॉब में अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। पुरानी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

सिंह

आज अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिए। हर स्थिति में सकारात्मक बने रहें। आपका कोई महत्वपूर्ण सामान गुम हो सकता है। गैस और कब्ज के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कन्या

आज धन कमाने के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापारियों को नए अनुबंध मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। संपत्ति को लेकर डील होने की संभावना है।

तुला

आज व्यवसाय में महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने से मन प्रफुल्लित रहेगा। बोलचाल के दौरान नम्रता का भाव अवश्य रखें। आप आलस्य वश काम टालने का प्रयास कर सकते हैं। जॉब में बदलाव करना फिलहाल उचित नहीं है।

वृश्चिक

आज समस्याओं का निवारण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नया निवेश करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। रूठे मित्रों को मनाने के लिए दिन बहुत अच्छा है।

धनु

आज सीनियर्स के साथ आपके वैचारिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ अनमने से रहेंगे। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। पड़ोसियों के साथ थोड़ी कहासुनी हो सकती है।

मकर

आज जॉब में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करने के कारण इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी को पर्याप्त समय अवश्य दें। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

कुंभ

आज व्यापार के लिए लोन लेने का विचार बना रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। अपनी क्षमताओं और योग्यता का सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है।

मीन

आज मन में नए और रचनात्मक विचार जन्म लेंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा। अपना व्यवहार हमेशा मधुर बनाए रखें। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान की सफलता से उत्साहित रहेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन
बलिया। पवित्र सावन माह में बलिया जनपदवासियों को रेल यात्रा के क्षेत्र में एक साथ दो बड़ी सौगातें मिली हैं।...
Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, 24 से अधिक घायल, 11 की हालत गंभीर
Barabanki News: हाईवे किनारे महिला सिपाही का झुलसा शव मिलने से सनसनी, अवैध संबंधों में हत्या की आशंका, आईजी बोले- जल्द होगा खुलासा
Ballia News : बलिया में पुलिस विभाग में फेरबदल, राकेश कुमार सिंह बने शहर कोतवाल, मूल चंद चौरसिया को बैरिया और अनिल सिंह को सहतवार की कमान
Ballia News: ABVP के विरोध के बाद प्रशासन का एक्शन, कोतवाल लाइन हाजिर – DM ने कहा, "सारे गिले-शिकवे दूर करें"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.