आज का राशिफल। 28 फरवरी, 2024

मेष

आज परिवार और कारोबार दोनों में ही अच्छा तालमेल बनाकर रखेंगे। जीवनसाथी से महत्वपूर्ण विषयों पर सलाह लेना हितकर होगा। पाचन की कमजोरी के कारण अपच और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 08 Apr 2026: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृष

आज कार्यक्षेत्र में आपको अपनी गुणवत्ता का ध्यान रखना चाहिए। आत्मविश्वास के साथ अपने काम करेंगे। नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। नए प्रेम संबंधों में तनाव होने के योग बन रहे हैं। दिन के उत्तरार्ध में कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है।

मिथुन

आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। त्वरित निर्णय लेने से व्यवसाय में प्रगति हो सकती है। साझेदारी संबंधि कार्यों में आपको काफी ज्यादा ध्यान देना होगा। आपको अपनी गलतियों को सुधारने के कई मौके मिलेंगे।

कर्क

आज महत्वपूर्ण यात्रा होने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास की कमी के कारण निर्णय गलत हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में राजनीति का सामना करना पड़ेगा। धन से जुड़े मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे।

सिंह

आज बॉस आपके ऊपर नाराज हो सकते हैं। जॉब को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। दोपहर के पहले कुछ अनचाही स्थितियों का सामना करना पड़ेगा,लेकिन अचानक से स्थितियां आपके पक्ष में आती हुई प्रतीत होंगी।

कन्या

आज आपके सामाजिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। गलत खान-पान के कारण स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। नया व्यापार शुरू करने की योजना को आकार दे सकते हैं। जीवनसाथी आपके मनोबल को बढ़ायेगा। अपनी शक्ति का सकारात्मक प्रयोग करेंगे।

तुला

आज महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें। बच्चों के व्यवहार से कुछ चिंतित हो सकते हैं। नए विषयों को सीखने की कोशिश करेंगे। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ने वाली है।

वृश्चिक

आज आपको ऐसे व्यक्तियों से मिलना पड़ सकता है ,जो आपके व्यक्तित्व को काफी प्रभावित करने वाले हैं। आवश्यक कार्यों को शाम से पहले पूरा कर लेना हितकर होगा। बेकार की बहसों से बचने का प्रयास करें।

धनु

आज सभी जरूरी काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। छोटी-छोटी परेशानियों से निजात मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बहुत प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक आयोजन में आप भागीदारी कर सकते हैं। मित्रों से शुभ सूचना आपको प्राप्त हो सकती है।

मकर

आज अपने जीवन-स्तर को ऊंचा करने की दिशा में प्रयास करेंगे। भोग-विलास में आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। जीवन से सभी क्षेत्रों में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ दिन सिद्ध होगा।

कुंभ

आज अनावश्यक लोगों के साथ विचार-विमर्श कर समय बर्बाद न करें। कुछ लोग आपके हितैषी होते हुए भी आपकी आलोचना करेंगे। बोलचाल में विनम्र भाषा का प्रयोग करें। मित्रों के स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। 

मीन

आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। व्यापार में अड़चनें आ सकती हैं। सहकर्मियों से भी आपको परेशान होना पड़ सकता है। लोगों के बीच आपका व्यवहार काफी सराहा जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.