- Hindi News
- राशिफल
- आज का राशिफल 16 मार्च 2025: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, समस्याओं का समाधान मिलेगा
आज का राशिफल 16 मार्च 2025: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, समस्याओं का समाधान मिलेगा

मेष
हृदय रोगियों को तनाव से बचना चाहिए। बड़ों की अवहेलना न करें और अपनी बातें जीवनसाथी के साथ साझा करें। जीवन की समस्याओं का समाधान मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता की संभावना है।
वृषभ
मिथुन
जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार को पर्याप्त समय न देने पर वे नाराज हो सकते हैं। व्यवसाय में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन वित्तीय स्थिति लाभकारी रहेगी।
कर्क
भावनाओं की बजाय व्यावहारिकता अपनाएं। अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ी अड़चनें दूर होंगी। छात्रों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। धार्मिक यात्रा के योग हैं।
सिंह
जीवनसाथी के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। लापरवाही महंगी पड़ सकती है। गले में संक्रमण की संभावना है। साझेदारी वाले व्यापार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
कन्या
घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। किसी बुरी खबर की संभावना है। आय स्थिर रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ कोई नया कौशल सीखने का प्रयास करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
तुला
आपकी सलाह से किसी का रुका हुआ काम बन सकता है। नए विचारों से प्रभावित रहेंगे। पारिवारिक मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। योजनाएं पूरी होने से संतोष रहेगा। घर में उत्सव का माहौल रहेगा।
वृश्चिक
कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभदायक होगा। कानूनी मामलों में सतर्कता बरतें। ननिहाल पक्ष में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। गूढ़ विद्याओं में रुचि बढ़ेगी।
धनु
महत्वपूर्ण वस्तुओं को संभालकर रखें। पारिवारिक कलह की संभावना है। महिलाओं को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बच्चों की संगति पर नजर रखें। ज्योतिष और आध्यात्म में रुचि जागेगी।
मकर
प्रभावशाली व्यक्तियों से संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन रोमांटिक रहेगा। शत्रु आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं।
कुंभ
साहित्य से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। तनाव से बचें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। घर में किसी उत्सव की तैयारी हो सकती है। यात्राओं के लिए दिन अनुकूल है। जॉब इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।
मीन
घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी की निंदा करने से अपमान झेलना पड़ सकता है। पर्याप्त नींद लें।