आज का राशिफल 6 मई 2025 : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

मेष

आज भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। सेहत सामान्य रहेगी। प्रेम और संतान पक्ष भी ठीक-ठाक रहेगा। कारोबार में स्थिरता है। सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ

घर में विवाद की स्थिति बन सकती है, पारिवारिक कलह से बचें। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। प्रेम और संतान को लेकर स्थिति सामान्य है। व्यापार अच्छा चल रहा है। मां काली का स्मरण करें।

मिथुन

व्यवसाय में मजबूती आएगी और पराक्रम रंग लाएगा। हालांकि स्वास्थ्य और संतान संबंधी मामलों में मध्यम स्थिति बनी रहेगी। हरे रंग की वस्तु अपने पास रखें।

कर्क

आज धन लाभ के संकेत हैं और परिवार में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ रहेगा। मां काली को प्रणाम करें।

सिंह

आपका आत्मबल और आकर्षण बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यवसाय भी अच्छा रहेगा। नियमित रूप से सूर्य को जल दें।

कन्या

मन कुछ परेशान रह सकता है। सिरदर्द और आंखों में तकलीफ हो सकती है। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में स्थिति बेहतर है। तांबे की वस्तु का दान करें।

तुला

आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने स्त्रोतों से भी लाभ होगा। यात्रा का योग है और शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे रहेंगे। सूर्य को जल अर्पित करें।

वृश्चिक

कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में तरक्की के संकेत हैं। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति संतोषजनक रहेगी। लाल रंग की वस्तु साथ रखें।

धनु

भाग्य आपका साथ देगा और करियर में तरक्की होगी। रुकावटें दूर होंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष कुछ कमजोर रह सकता है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर

परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। चोट या किसी संकट की आशंका है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार में मध्यम स्थिति रहेगी। मां काली का ध्यान करें।

कुंभ

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और नौकरी में स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। व्यापार लाभदायक रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन

आज मानसिक अशांति रह सकती है और शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। कार्यों में बाधा आएगी लेकिन अंततः सफलता मिलेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में बहस से बचें। सेहत को लेकर सतर्क रहें। पीली वस्तु अपने पास रखें।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.