आज का राशिफल: 9 जनवरी 2025, जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। किस राशि की मनोकामना पूरी होगी।

मेष

कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेंगे। नई तकनीकों के प्रति जागरूक रहेंगे। फोन पर शुभ समाचार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। बीमारियों से राहत मिलेगी।

वृषभ

शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। अपने कार्यों को व्यवस्थित रखें, वरना तनाव बढ़ सकता है। नए प्रोजेक्ट्स में निवेश करते समय सतर्क रहें। समय व्यर्थ की बातों में न गवाएं। स्वार्थीपन से बचें।

मिथुन

घर की महिलाओं के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। धन संबंधित समस्याएं हल होंगी। रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर होंगे। कारोबारी योजनाएं सफल होंगी।

कर्क

धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में अहम फैसले ले सकते हैं। बच्चों की सफलता से गर्व महसूस करेंगे। परिवार के सदस्य खुश रहेंगे। संतान की उपलब्धियों से उत्साह बढ़ेगा।

सिंह

थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एकाग्रता में कमी रहेगी। उच्च अधिकारी ईर्ष्या का भाव रख सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। पैतृक संपत्ति विवाद सुलझ सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या

पारिवारिक संबंधों में अत्यधिक भावुकता से बचें। इससे काम बिगड़ सकते हैं। संगीत और कला का आनंद लेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सतर्क रहें। गलत संगति से दूर रहें। पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

तुला

सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक

बच्चों के प्रति सकारात्मक और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार रखें। व्यापार में शानदार परिणाम मिलेंगे। आपकी सलाह से लोग लाभान्वित होंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का योग है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा।

धनु

अपने विचार दूसरों पर न थोपें। रुचिपूर्ण कार्यों को समय दें। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। मेहनत के बल पर सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ बहस हो सकती है, कटु शब्द कहने से बचें।

मकर

विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। काम का दबाव रहेगा। अधिकारियों का विरोध झेलना पड़ सकता है। विद्यार्थी नई जानकारियां सीखने में रुचि लेंगे। दोस्तों की मदद से योजनाएं सफल होंगी, लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

कुंभ

राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। मांगलिक कार्यों में बाधाएं दूर होंगी। नौकरी में बदलाव संभव है। छोटे भाई-बहनों की मदद करनी पड़ सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन

हर समस्या का समाधान कुशलता से करेंगे। हालांकि दिन तनावपूर्ण रहेगा। करियर को लेकर असमंजस हो सकता है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों को अपमान का सामना करना पड़ सकता है। बड़े वादे करने से बचें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

खबरें और भी हैं

Latest News

बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार दोपहर एक बोलेरो के पिछला टायर फटने से वाहन...
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
प्यार और आपत्तिजनक फोटो बना हत्या की वजह, बलिया पुलिस ने युवक की मर्डर मिस्ट्री सुलझाई; पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
काशी विश्वनाथ धाम में पुष्पों से खेली जाएगी होली, रंगों के बजाय फूलों से होगा उत्सव
Ballia Breaking: वेतन–पेंशन को लेकर सस्पेंस खत्म, वरिष्ठ कोषाधिकारी ने दी स्थिति की जानकारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.