आज का राशिफल 29 अप्रैल 2025: इन राशियों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, धन लाभ के भी योग

मेष

यात्रा के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में गलतियों की पुनरावृत्ति से बचें। आक्रामक व्यवहार से काम बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से लें। मित्रों से संवाद में थोड़ी दूरी संभव है।

वृषभ

जीवनसाथी से कोई सुंदर उपहार मिल सकता है। अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। निजी नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में विशेष छूट मिल सकती है। पारिवारिक विवादों का समाधान होगा और मित्र प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन

आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में परस्पर सम्मान बनाए रखें। नकारात्मक लोग भ्रमित कर सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। धन लाभ के संकेत हैं।

कर्क

दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। विवादित मामलों से दूर रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में गुणवत्ता में वृद्धि होगी। जोखिम से बचें और तनाव से दूरी रखें।

सिंह

परिवार के किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा के योग हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। विरोधियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी।

कन्या

परिवार में विवाह से संबंधित चर्चाएं हो सकती हैं। नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए शुभ समय है। शुभ कार्यों को लेकर संदेह हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी के साथ यात्रा का दिन अनुकूल रहेगा। बच्चों की उन्नति से हर्षित रहेंगे।

तुला

सहकर्मियों के प्रति व्यवहार सौम्य रखें। गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। मन में अनिष्ट का भय रह सकता है। अपनी योजनाएं गोपनीय रखें। बहस से दूर रहें और गलत सलाह से बचें, अन्यथा व्यापार में नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक

अनावश्यक वार्तालाप से बचें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। फिजूल खर्च से बजट बिगड़ सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के संकेत हैं।

धनु

मतभेदों को दूर करने में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में तकनीकी समस्याओं का समाधान होगा। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

मकर

परिजनों का ध्यान रखें। धन उधार देने से परहेज करें। पारिवारिक मतभेद दूर हो सकते हैं। अव्यवहारिक निर्णयों से बचें। सरकारी कार्यों में सफलता से प्रसन्नता मिलेगी। कार्यभार अधिक होने से थकान हो सकती है।

कुंभ

पड़ोसियों से संबंधों में खटास आ सकती है। नए लोगों से भेंट होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद संभव हैं। विद्युत उपकरणों का सावधानी से उपयोग करें। व्यापार में अपेक्षित लाभ नहीं मिल सकेगा, पर परिश्रम करते रहें।

मीन

नौकरी में बदलाव संभव है। दिन शुभ रहेगा। व्यापारिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। सेहत संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। प्रेमीजन को उपहार देने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.