आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2024: इन राशियों के लिए अच्छा रहेगा

मेष
सन्तान के विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी।  कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कड़वी बातें किसी से न कहें। आय में वृद्धि होने की सम्भावना है। मित्रों के साथ सार्थक चर्चा का आनन्द उठायेंगे। लवमेट्स के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। दफ्तर में आपकी सराहना होगी।

 बृष 
 परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। कोर्ट-कचहरी या अन्य विवादित मामलों का निपटारा हो सकता है।व्यर्थ समय बर्बाद न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक जनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।  शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मिथुन
 सेहत संबंधी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।  कारोबार शुरू कर सकते हैं।निवेश से जुड़े कार्यों से धन लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं।  समय अच्छा व्यतीत होगा। घर में करीबी रिश्तेदार आ सकते हैं।

 कर्क
आलस्य से बचें। रोजगार में बाधा आ सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।  कर्ज लेना पड़ सकता है। अपरिचित लोगों पर अन्धविश्वास करना उचित नहीं है। मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है। करियर संबंधी दिक्कत दूर होगी।

 सिंह
 सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ प्राप्त होगा।  बुजुर्ग आपसे काफी खुश रहेंगे।सामाजिक स्तर पर आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आपको अपने मान-सम्मान की चिंता रहेगी। आपको अपने कार्य जल्द पूरे करने होंगे। सेहत बहुत ही अच्छा रहेगा।

 कन्या
 पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से छुटकारा होगा। त्यौहार को लेकर खरीददारी कर सकते हैं।प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। सहयोगी आपकी मदद करेंगे। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। जॉब में आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

 तुला 
भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। दूरी की यात्रा हो सकती है।कार्यक्षेत्र में सफलताजनक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।  आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज अचानक लाभ हो सकता है। पुराने कार्य पूरे कर पाएंगे। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे।

बृश्चिक
परिवार में आपका रूतबा बढ़ेगा। जीवनसाथी पर धन खर्च कर सकते हैं। व्यापार में जबरदस्त धन लाभ प्राप्त होगा। निवेश से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। विवाद समाप्त होने की सम्भावना है। चल-अचल संपत्ति से जुड़े कार्यों में रूकावट आ सकती है।

 धनु
 फिजूल के खर्चों में आप धन बर्बाद कर सकते हैं।  करियर को लेकर नई योजना बना सकते हैं।वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। प्रबुद्ध लोगों से आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। सेहत बिगड़ सकती है। अनावश्यक विवादों से आपको बचना चाहिये। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

 मकर
रुका हुआ धन प्राप्त होने की सम्भावना बन रही है।अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें।  कारोबारी यात्रा हो सकती है। परिवार किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है। विदेश यात्रा होने के योग हैं। भविष्य की योजनाओं आशान्वित रहेंगे।

 कुम्भ
 जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है।अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। वाणी में नम्रता रहेगी। आपकी बातों का लोग अनादर कर सकते हैं। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। लाभ होने की संभावना है। आपकी पूछपरख बढ़ेगी।

 मीन 
 पेट में इन्फेक्शन और जलन की समस्या होने की आशंका है। बिजनेस डील में सावधानी रखें। कारोबार में मंदी रहेगी। परिवार की जिम्मेदारियों का आपके ऊपर दबाव रहेगा। किसी की बात से आपको कठिनाई का अनुभव होगा। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव हो सकता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया CMO के खिलाफ कर्मचारियों का विरोध, 3 जुलाई को धरना प्रदर्शन का ऐलान Ballia News: बलिया CMO के खिलाफ कर्मचारियों का विरोध, 3 जुलाई को धरना प्रदर्शन का ऐलान
बलिया : मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) बलिया द्वारा किए गए नियमविरुद्ध स्थानांतरणों और कुछ स्वैच्छिक स्थानांतरणों को मनमाने ढंग से निरस्त...
त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, IG ने की कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर समीक्षा बैठक
पति की संदिग्ध मौत, सास की हत्या और संपत्ति की लालच, पूजा जाटव की सनसनीखेज कहानी
वेदांत सॉफ्टवेयर को एक्सीलेंसी आइकॉनिक अवार्ड्स 2025 में 'सॉफ्टवेयर कंपनी ऑफ द ईयर' का सम्मान
कुशीनगर में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या से सनसनी, पेड़ से लटकते मिले दोनों के शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.