Aaj Ka Rashifal 24 अक्तूबर 2023: मेष, मिथुन, कर्क, सिंह और मकर राशि वाले बरतें सावधानी, आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 अक्तूबर 2023: मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, मकर राशि वाले बरतें सावधानी, आज का राशिफल

  • मेष- आज का दिन आपको प्रत्येक मामले में सावधानी बरतनी होगी. कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की देखने को मिल सकती है. विवाह योग्य जातकों को भी कुछ समय और इंतजार करना होगा, तभी उनके लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं.

    शुभ अंक- 7 शुभ रंग- हरा

  • वृष- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा. आप अपने किसी नए दोस्त के प्रति आकर्षित होंगे. आर्थिक मामलों में आज तकदीर आपका पूरा साथ देगी. ससुराल पक्ष से कुछ रिश्तों में दरार पद सकती है, जिससे आप परेशान रहेंगे.

    शुभ अंक- 2 शुभ रंग- नीला

  • मिथुन- आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहेगा. निजी संबंधों के मामले में आपके कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है. आज आपको परिवार में सदस्यों की जरूरतों के प्रति सावधान रहना होगा. आपको माता-पिता का प्यार मिलेगा.

    शुभ अंक- 5 शुभ रंग- बैंगनी

  • कर्क- आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ समस्या से ग्रसित रहेगा. आपको अपने किसी भी फैसले को अपनी संतान के ऊपर नहीं टालना है. आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे. युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे.

    शुभ अंक-1 शुभ रंग- लाल

  • सिंह- आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों में एक नई ऊर्जा लेकर आएगा. आपका कोई कानून संबंधित विवाद आपके गले आकर पड़ सकता है. बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें करेंगे. आज आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत रहेगी.

    शुभ अंक-8 शुभ रंग- गुलाबी

  • कन्या- आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है. आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सताएगी. आज आप किसी भी कार्य को कर सकते है.

    शुभ अंक-6 शुभ रंग- भूरा

  • तुला- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आप अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को पूरा करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अवसरों के लिए तैयार रहना होगा. नौकरी में कार्यरत लोगो को तरक्की देखने को मिलेगी.

    शुभ अंक-9 शुभ रंग- काला

  • वृश्चिक- आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे. प्रेम प्रसंगों के कारण आज आपका मूड कुछ खराब रहेगा. आपके खर्चों में बढ़ोतरी अधिक होने के कारण आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है. छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है.

    शुभ अंक-7 शुभ रंग- नीला

  • धनु- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. भाई बंधुओं से चल रहा विरोध समाप्त होगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच कुछ तनातनी रहेगी, इसलिए सावधान रहे.

    शुभ अंक-3 शुभ रंग- पीला

  • मकर- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा. आपके ऊपर कुछ असमंजस के बादल तो छाए रहेंगे. आपको खानपान के मामले में अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा. आपको कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करनी है.

    शुभ अंक-8 शुभ रंग- सफेद

  • कुंभ- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा. आप अपने अतीत में भविष्य की योजनाओं में ना डूब कर वर्तमान में निवेश करें. नौकरी से जुड़े जातकों के हाथ कोई सुनहरा अवसर लग सकता है. वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी.

    शुभ अंक-1 शुभ रंग- केसरिया

  • मीन- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आप व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करेंगे. आपको अपने अभिभावकों व वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलता दिख रहा है. आप आज अपने माता- पिता के साथ समय व्यतीत करेंगे.

    शुभ अंक-4 शुभ रंग- नारंगी

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.