Aaj Ka Rashifal 23 अक्तूबर 2023: मिथुन, सिंह, तुला, धनु, कुंभ राशि वालों की आय में होगा इजाफा, आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 अक्तूबर 2023: मिथुन, सिंह, तुला, धनु, कुंभ राशि वालों की आय में होगा इजाफा, आज का राशिफल

  • मेष राशि: आपके व्यवहार से परिजन नाराज होंगे. अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है. रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी. पूंजी निवेश में लाभ होगा. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा.

    शुभ अंक- 1 शुभ रंग- पीला

  • वृषभ राशि: निवेश करने में दुस्साहस हानिकारक हो सकता है. कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा होगी. व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम योजनाओं के अनुसार संपन्न होंगे.

    शुभ अंक-2 शुभ रंग- ब्लू

  • मिथुन राशि: दिन की शुरुआत व्यस्ततापूर्ण रहेगी. संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी. जल्दबाजी में कोई काम न करें. व्यापार अच्छा चलेगा. आय में वृद्धि होगी.

    शुभ अंक-3 शुभ रंग- आसमानी

  • कर्क राशि: कारोबार में अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुधार लेंगे. कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी. नौकरी में मनचाहा मुकाम पाने के लिए प्रयत्न करें.

    शुभ अंक- 9 शुभ रंग- पीला

  • सिंह राशि: भवन-भूमि से संबंधित मामले समझौते से हल होंगे. आय में वृद्धि होगी. पिता से मनमुटाव हो सकता है. कार्य के प्रति ईमानदार रहें. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं.

    शुभ अंक- 8 शुभ रंग- मैरून

  • कन्या राशि: किसी काम को करने की ललक रहेगी. धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी. मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा. व्यापार में प्रगति के योग हैं. प्रेम प्रसंग से दूर रहें.

    शुभ अंक- 7 शुभ रंग- नीला

  • तुला राशि: दूसरे का सुख को देख कर स्वयं दुखी न हों. व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें. आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा. समय अनुकूल है. उसका सदुपयोग करें.

    शुभ अंक- 3 शुभ रंग- आसमानी

  • वृश्चिक राशि: मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कारोबार की शुरुआत करने का मन बनेगा. जीवनसाथी की भावनाओं को समझें. व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी. भेंट, उपहार मिल सकते हैं.

    शुभ अंक- 8 शुभ रंग- मैरून

  • धनु राशि: दिन शुभ है. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी. बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी. जीवनसाथी पर अनावश्यक क्रोध न करें.

    शुभ अंक- 4 शुभ रंग- सफेद

  • मकर राशि: किसी धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे. प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग हैं. परिवार में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे. व्यापार अच्छा चलेगा. आर्थिक स्थिति प्रसन्नतादायी रहेगी.

    शुभ अंक- 7 शुभ रंग- नीला

  • कुंभ राशि: परिवार के मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे. पूर्व में किए गए कार्य फलीभूत होंगे. आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी. परिणय संबंध में निर्णय करने में विलंब न करें.

    शुभ अंक- 2 शुभ रंग- ब्लू

  • मीन राशि: पूर्ण नीति से किये गए काम आपके अनुसार होंगे. व्यावसायिक नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपको लाभ होगा. सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगी. स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी नहीं करें.

    शुभ अंक- 9 शुभ रंग- पीला

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.