आज का राशिफल 16 मई 2025: कई राशियों की दूर होंगी बाधाएं, मिल सकता है धन लाभ

मेष

नकारात्मक सोच वाले लोगों से बचें, वे आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। क्षमता से अधिक काम करना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़ी बातों से दूरी रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें, संतुलित आहार से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कुछ लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। जोड़ों में दर्द की संभावना है।

वृषभ

कामकाज में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई तकनीकों का प्रयोग करेंगे। पारिवारिक व्यवसाय में विस्तार के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। शुभ कार्यों में धन खर्च करना लाभदायक रहेगा।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मिथुन

धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी और परिवार की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा।

कर्क

तनाव कम होगा और मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। पूर्व नियोजित काम पूरे हो सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। यात्रा का आनंद लेंगे और दोस्तों संग खुशनुमा पल बिताएंगे।

सिंह

अनुभवी लोगों की सलाह लेकर काम करना बेहतर रहेगा। घरेलू माहौल थोड़ा अशांत रह सकता है। परिजनों से रिश्ते मधुर बनाए रखें। महिलाओं को घरेलू कामों में ऊब महसूस हो सकती है। पुरानी बातों को लेकर तनाव संभव है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

कन्या

सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन अनुकूल है। व्यवसाय में कुशलता दिखाएंगे। संतान का व्यवहार खुशी देगा। उच्च अधिकारी पदोन्नति दे सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला

अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में व्यस्त रहेंगे। कुछ विशेष कामों में समय देंगे। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति संबंधी निर्णय फिलहाल टालें। मित्रों और रिश्तेदारों से संबंधों में सावधानी रखें। शाम को परिवार संग अच्छा समय बितेगा।

वृश्चिक

छात्रों को मेहनत का उत्तम फल मिलेगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विदेश में नौकरी की कोशिशें सफल हो सकती हैं।

धनु

तनावपूर्ण स्थिति से बचें। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में लाभ होगा। काम का बोझ थोड़ा परेशान कर सकता है। छात्रों को पढ़ाई में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। मां की सेहत का ध्यान रखें।

मकर

बड़े भाइयों से संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा बनी रहेगी। प्रेम जीवन आनंददायक रहेगा। नई योजनाओं में निवेश कर सकते हैं।

कुंभ

करियर को लेकर युवाओं में जोश रहेगा। बोलचाल में संयम रखें। वरिष्ठों की सलाह मानना फायदेमंद होगा। आज अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। रुकी हुई रकम मिलने की संभावना है। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे।

मीन

विवादित मसलों का समाधान निकल सकता है। आपकी सराहना होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। माता-पिता का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बच्चों की सफलता से गर्व होगा। काम का दबाव थोड़ा तनाव दे सकता है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.