आज का राशिफल 25 अप्रैल 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

मेष

घर की साज-सज्जा पर खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक व्यवसाय से आय बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला पक्ष में आ सकता है।

वृषभ

परिवार के किसी सदस्य से अपमानित महसूस हो सकते हैं। अपने नकारात्मक पक्ष को पहचानें और सुधार का प्रयास करें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और विवादों से दूरी बनाए रखें। विदेश में रहने वालों को आर्थिक तंगी हो सकती है।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 6 मई 2025 : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

मिथुन

रिटेल व्यापार में तेजी बनी रहेगी। व्यावसायिक यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। योग्यता के अनुरूप कार्य कर आत्मसंतुष्टि मिलेगी। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे और कार्य में स्थिरता बनी रहेगी।

कर्क

स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। गूढ़ विद्याओं में रुचि बढ़ेगी। परिजनों संग खरीदारी के लिए जा सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें, छोटी बातों पर अधिक प्रतिक्रिया आपकी छवि को प्रभावित कर सकती है।

सिंह

मन में बेचैनी रह सकती है। कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखें। अपनी इच्छाएं दूसरों पर न थोपें।

कन्या

प्रबंधन से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक तनाव खत्म होगा। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे। घर की सुंदरता बढ़ाने पर ध्यान देंगे। मेहनत का फल मिलेगा।

तुला

बिना बात के विवादों से बचें। जीवनसाथी से खुलकर बातचीत करें, समस्याओं का समाधान होगा। कार्य में स्थिरता बनी रहेगी। दैनिक वेतनभोगियों की आय में बढ़ोतरी संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, सतर्क रहें।

वृश्चिक

प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में नए दोस्त बन सकते हैं। लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। प्राइवेट जॉब में कार्यभार बढ़ेगा, लेकिन शाम मनोरंजन में बीतेगी।

धनु

कामकाज की जिम्मेदारियों में इजाफा हो सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह जरूरी होगी। रक्तचाप से पीड़ित लोग तनाव से बचें। विरोधी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। गलत संगत से बचाव करें।

मकर

करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। जीवनशैली में अनुशासन रहेगा। किसी अहम मीटिंग की योजना बन सकती है। वित्तीय समस्याओं का समाधान संभव है।

कुंभ

दूसरों को सलाह सोच-समझकर दें। आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन शरीर में थकान महसूस हो सकती है। नई चीज़ें सीखने में रुचि रहेगी। बच्चे पढ़ाई में लापरवाह हो सकते हैं।

मीन

पढ़ाई और साहित्यिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। बच्चे करियर को लेकर चिंतित रह सकते हैं। प्रेमी घूमने की योजना बना सकते हैं। दिन की शुरुआत व्यस्तता से होगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.