Aaj Ka Rashifal 04 फरवरी 2025: मंगलवार को कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आप भगवान की भक्ति और परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जमीन, जायदाद या वाहन खरीदने का योग बन रहा है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, जिससे भागदौड़ करनी पड़ सकती है। युवा जातकों को जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपको ईर्ष्या की भावना से बचना होगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। कोई नया काम शुरू करने का विचार कर सकते हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं। संतान से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal: 1 फरवरी 2025, इन राशियों के जातकों को मिलेगी सफलता

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन खुशी और संतोष से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। शान-शौकत पर खर्च कर सकते हैं। परिवार की समस्याओं को मिलकर सुलझाएंगे। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। युवा जातक दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि कहीं आपका धन फंसा था, तो वह वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को बॉस से सराहना मिलेगी। हालांकि, किसी बात को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है। युवा जातकों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में मनचाहा काम मिलेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखना होगा, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है।

तुला राशि (Libra)

आज आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को बॉस की डांट सुननी पड़ सकती है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रेम जीवन में थोड़ी सतर्कता बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन धार्मिकता और भक्ति से शुरू करें। हनुमान जी और श्रीराम की पूजा करने से मन को शांति मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। संतान पक्ष से नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। युवा जातक मौज-मस्ती में दिन बिताएंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन मिश्रित रहेगा। यदि कोई पैतृक संपत्ति का मामला कोर्ट में था, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम संबंधों को परिवार में उजागर करने के लिए यह सही समय हो सकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अफवाहों पर ध्यान देने से बचें।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि किसी कानूनी मामले में अड़चन थी, तो वह दूर होगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे विवाद समाप्त होंगे। धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। बिजनेस में बड़ा मुनाफा पाने के चक्कर में छोटे लाभ को नजरअंदाज न करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें और अनावश्यक विवादों से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा। किसी को उधार देने से पहले अच्छे से सोचें, क्योंकि पैसा वापस मिलने की संभावना कम है। अपने आय-व्यय का संतुलन बनाए रखें।

मीन राशि (Pisces)

आज आपको बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आप अपने कार्यों में पूरा ध्यान देंगे। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। एक साथ कई काम मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.