Aaj Ka Rashifal: 9 फरवरी 2025, सुख-समृद्धि बढ़ेगी, शुभ समाचार मिलेंगे

मेष

परिस्थितियों को देखते हुए अपनी रणनीति में बदलाव कर सकते हैं। संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की योजना बनेगी। काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। विरोधियों के कारण नौकरी में तनाव रह सकता है।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

वृषभ

यदि किसी समस्या से परेशान हैं, तो समाधान मिलने की संभावना है। मनोकामना पूर्ण हो सकती है। धैर्यपूर्वक अपने कार्य पूरे करें। संतान को उचित मार्गदर्शन देने का प्रयास करें। पूरी ऊर्जा और ध्यान अपने कार्य पर केंद्रित करें।

मिथुन

गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। कानूनी मामलों में उलझने की आशंका है। अधिकारी आपके खिलाफ जा सकते हैं। कीमती वस्तुओं की सुरक्षा का ध्यान रखें। एक साथ कई काम करने की बजाय एक-एक कर निपटाएं।

कर्क

दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आपकी राय दूसरों के लिए महत्वपूर्ण होगी। नए कार्यों को लेकर उत्साह बना रहेगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। आभूषणों पर खर्च कर सकते हैं।

सिंह

व्यापार में सुधार की संभावना है। कार्य में लापरवाही न करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पुराने विवादों में न उलझें। धार्मिक यात्रा संभव है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

कन्या

रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सतर्कता जरूरी है। आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है। उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। परिवार के लोग आप पर गर्व करेंगे।

तुला

जीवनसाथी के साथ विश्वास में कमी आ सकती है। दिन संघर्षपूर्ण रह सकता है। प्रियजनों की सलाह को गंभीरता से लें। सिरदर्द और बुखार जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। आलस्य न करें।

वृश्चिक

इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। उच्च पद प्राप्ति के योग हैं। अहंकार से बचें। कम प्रयास में अच्छे परिणाम मिलेंगे। दैनिक आय में वृद्धि होगी।

धनु

जीवन के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव ला सकते हैं। परिवार से काम को लेकर सहमति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। माता-पिता के साथ अच्छा व्यवहार करें। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।

मकर

नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिजन आपके निर्णयों से प्रसन्न रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ

प्रेमी संग घूमने जा सकते हैं। अनुशासन बनाए रखें। घर के बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। गले में संक्रमण की समस्या हो सकती है। ऑफिस में कार्यभार अधिक महसूस होगा। पुरानी उलझनों को लेकर परेशान रह सकते हैं।

मीन

प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। परिवार में विवाह की चर्चा हो सकती है। शांतिपूर्ण ढंग से समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करें। समय का सदुपयोग करें। मनोरंजन पर खर्च बढ़ सकता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.