- Hindi News
- राशिफल
- Aaj Ka Rashifal: 17 फरवरी 2025, कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal: 17 फरवरी 2025, कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
मेष
धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में बनेंगी। प्रेमभाव बढ़ेगा। आय-व्यय संतुलित रहेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। यात्रा से लाभ मिलेगा। आशा और उत्साह से सक्रियता बढ़ेगी। सुखद अनुभव होंगे।
वृष
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। व्यापार में वृद्धि होगी, नौकरी में सहयोग मिलेगा। शत्रुओं पर हावी रहेंगे। पारिवारिक परेशानी बढ़ सकती है। दिनभर मानसिक अस्थिरता रह सकती है। यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन शिक्षा में बाधा आ सकती है।
शुभ अंक: 1, 3, 5
मिथुन
कार्य शुरू करने से पहले उचित मूल्यांकन करें। लेन-देन में स्पष्टता रखें। सुबह का समय अनुकूल रहेगा। कारोबार में प्रगति होगी। परिश्रम से सफलता मिलेगी। दूसरों के मामलों में न पड़ें, अपने काम पर ध्यान दें। यात्रा के योग हैं।
शुभ अंक: 5, 7, 8
कर्क
आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। सभी आवश्यक कार्य पूरे होते नजर आएंगे। मनोरथ सिद्धि के योग हैं। सामाजिक कार्यों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खुशी के बीच कुछ अप्रत्याशित बाधाएं आ सकती हैं। मनोरंजन और व्यावसायिक प्रगति का दिन रहेगा।
शुभ अंक: 3, 5, 7
सिंह
स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार होगा। ज्ञान-विज्ञान में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। अनावश्यक भागदौड़ से बचें। प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
शुभ अंक: 5, 7, 9
कन्या
आवेश में आना उचित नहीं, वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। हाथ-पैरों में दर्द हो सकता है। पढ़ाई में मन कम लगेगा। सहयोगियों से कम समर्थन मिलेगा। जो चल रहा है, उसे सावधानी से संभालें।
शुभ अंक: 2, 4, 6
तुला
धार्मिक आस्थाएं प्रबल होंगी। अनावश्यक शंकाओं से मानसिक तनाव हो सकता है। समय सुखद रहेगा। लाभकारी कार्यों की संभावना बनेगी। सक्रियता से छोटे लाभ मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मातृपक्ष से सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 3, 5, 6
वृश्चिक
मनोरंजन बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। शुभ कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। काम का दबाव रहेगा। लाभ होगा और पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यवसाय में उन्नति होगी। व्यस्तता के कारण आराम कम मिलेगा।
शुभ अंक: 6, 8, 9
धनु
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। वरिष्ठों की सहानुभूति प्राप्त होगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। पूर्व निर्धारित योजनाएं सफल होंगी। जोखिम से बचना बेहतर रहेगा। शुभ कार्यों में प्रवृत्ति बनी रहेगी।
शुभ अंक: 6, 7, 9
मकर
विवादों से बचें। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। एकाग्रता बनी रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है। अपने करीबी लोग ही नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7, 8, 9
कुंभ
फिलहाल कारोबारी यात्रा टालें। परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसान होगा। आशा और उत्साह से सक्रियता बढ़ेगी। मानसिक और शारीरिक शिथिलता महसूस हो सकती है। वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इच्छित कार्य सफल होंगे।
शुभ अंक: 2, 5, 7
मीन
मायूस न हों, समय बदलेगा। भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे। अनुचित तरीकों से काम करवाने की कोशिश ठीक नहीं। नकारात्मक समय चल रहा है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। सावधानी से काम करें।
शुभ अंक: 1, 3, 5
