Aaj Ka Rashifal: 1 फरवरी 2025, इन राशियों के जातकों को मिलेगी सफलता

मेष

आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेमीजन को प्रपोज करने के लिए दिन अनुकूल है। अपनी क्षमताओं को निखारने का प्रयास करेंगे। विवाह योग्य संतान का रिश्ता तय हो सकता है। पुराने विवादों का समाधान मिलेगा।

वृषभ

समय का सदुपयोग करें, जनसंपर्क बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नए विचार मन में आएंगे, जिससे सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी का कारण बन सकते हैं। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।

मिथुन

राजनीतिक संबंध मजबूत होंगे। छात्रों को सहपाठियों और शिक्षकों से सहायता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ेगी। उदार स्वभाव के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। नए आर्थिक स्रोत मिल सकते हैं।

कर्क

आज किसी को सलाह देने से बचें। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें, खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। नए काम की शुरुआत टालें, करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू समस्याओं को बाहरी लोगों से साझा न करें। यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें।

सिंह

परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। व्यापार में बड़ी डील हो सकती है। सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। किसी परिजन के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

कन्या

नौकरीपेशा लोगों को बोनस मिलने की संभावना है। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। सुबह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साइटिका के रोगियों को परेशानी हो सकती है। अधूरे सरकारी कार्य पूरे होंगे। व्यापार में मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला

जीवनसाथी से अपने मन की बातें साझा कर सकते हैं। पुराने संबंधों से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। महिलाएं करियर को लेकर सक्रिय रहेंगी। सेहत में सुधार होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

जमीन-जायदाद के कारोबारियों के लिए दिन शुभ है। पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रह सकती है। पारिवारिक संबंध मधुर बनाएं रखें। किसी समस्या का समाधान मिलेगा।

धनु

लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरे जोश से कार्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। किसी समारोह का निमंत्रण मिल सकता है। जॉब इंटरव्यू दे रहे हैं तो सफलता मिलने की संभावना है। नए प्रोजेक्ट में अच्छी सफलता मिलेगी।

मकर

करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा। शोध और अनुसंधान कार्यों में सफलता मिलेगी। दिखावे से बचें, गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी।

कुंभ

आज आप सकारात्मक महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिलेगी। दिन की शुरुआत खुशनुमा रहेगी। जॉब में अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। दांपत्य जीवन में संतुलन बनाए रखें। आत्मविश्वास बढ़ेगा और तनाव कम होगा।

मीन

रात में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। खानपान और दवाइयों का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल नहीं रहेगा। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.