23 फरवरी 2025: आज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष – मनोवांछित सफलता मिलेगी, व्यापार में उन्नति होगी, स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। पुराने विवादों का समाधान होगा, भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

वृषभ – स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है, कार्यों में निराशा हाथ लग सकती है। आर्थिक प्रगति में रुकावटें आ सकती हैं, पारिवारिक संबंधों में तनाव संभव है। किसी खास व्यक्ति से हानि होने की संभावना है।

मिथुन – भाग्योन्नति के नए अवसर मिलेंगे, राजनीति में सक्रियता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे, नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। संभावित यात्रा से शुभ परिणाम मिलेंगे, आर्थिक लाभ के संकेत हैं।

कर्क – व्यवसाय और आर्थिक पक्ष में उन्नति होगी, कुछ समस्याओं का समाधान होगा। मनोरंजन और आनंद के अवसर प्राप्त होंगे, पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे, सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह – दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। इच्छाएं पूरी होंगी, दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संभावित यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी।

कन्या – आर्थिक लाभ में बाधा आ सकती है, सरकारी कार्यों में रुकावटें संभव हैं। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, एकाग्रता की कमी रहेगी। यात्रा में परेशानी हो सकती है, दैनिक कार्यों में रुचि कम रहेगी।

तुला – कठिनाइयों से छुटकारा मिलेगा, व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव है। आत्मीयजनों से मधुर संबंध रहेंगे, सुख-साधनों पर व्यय होगा। बकाया धन प्राप्ति के संकेत हैं।

वृश्चिक – आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे, व्यापार में धन निवेश होगा। इच्छित कार्यों की पूर्ति होगी, धनलाभ होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे, अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

धनु – समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा, व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मित्रों और परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा, लाभ के संकेत हैं। खानपान और जीवनशैली में नवीनता आएगी।

मकर – समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। सहयोगियों की गतिविधियों से मानसिक तनाव संभव है, पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। संबंधों में कटुता आ सकती है।

कुंभ – परोपकार की भावना जागेगी, आत्मसंयम से कार्य सिद्ध होंगे। निराशा दूर होगी, पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे, यात्रा सुखद रहेगी।

मीन – धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, इच्छित योजनाओं के शुभ परिणाम मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, विवादों में जीत मिलेगी। उपहार या सम्मान प्राप्त हो सकता है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.