- Hindi News
- विदेश
- पाकिस्तान में सैन्य अभियान में तीन सैनिकों की मौत, दो आतंकवादी ढेर
पाकिस्तान में सैन्य अभियान में तीन सैनिकों की मौत, दो आतंकवादी ढेर
On
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैन्य अभियान में तीन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गयी और दो आतंकवादी मारे गये हैं। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शुक्रवार रात एक बयान में कहा कि उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाकर्मियों का तीन अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादियों से आमना सामना हुआ।
एक अन्य सैन्य अभियान के दौरान डेरा इस्माइल खान जिले के कुलाची इलाके में शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में विस्फोट में एक सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा अभियान प्रांत के लक्की मारवत जिले में शुरू हुआ था जहां आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान दो जवानों की मौत हो गयी और एक आतंकवादी मारा गया।
खबरें और भी हैं
बलिया: तेज रफ्तार बाइक 25 फीट गहरी खाई में गिरी, दो युवकों की मौत
By Parakh Khabar
Latest News
09 Aug 2026 21:05:07
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
