एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी संभालेंगे वायुसेना की नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी दौरान भारतीय सशस्त्र बलों में कई अहम बदलाव किए गए हैं। भारतीय वायुसेना को नया वाइस चीफ मिलने जा रहा है। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी वायुसेना के नए उपप्रमुख (वाइस चीफ) बनाए जाएंगे।

वर्तमान में इस पद पर काबिज एयर मार्शल एस.पी. धारकर 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी जगह अब एयर मार्शल तिवारी यह पद संभालेंगे। वर्तमान में वे गांधीनगर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़े - डालमिया भारत ने चुनार ग्राइंडिंग यूनिट से शुरू किया पहला सीमेंट डिस्पैच, उत्तर भारत में मजबूत होगी पकड़

इसी के साथ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू द चेयरमैन, चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी (CISC) नियुक्त किया गया है। यह पद तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और समन्वय स्थापित करने के लिहाज़ से बेहद अहम माना जाता है।

उत्तरी कमान की जिम्मेदारी प्रतीक शर्मा को

भारतीय सेना की उत्तरी कमान को नया लेफ्टिनेंट जनरल मिल गया है। लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में पहलगाम हमले के बाद वे सेना प्रमुख के साथ श्रीनगर गए थे, जिससे उनकी सक्रिय भूमिका और महत्व को बल मिला।

प्रतीक शर्मा का सैन्य करियर

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने अपने सैन्य जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO), मिलिट्री सेक्रेटरी ब्रांच और हाल ही में सेना मुख्यालय में स्थापित सूचना निदेशालय में इन्फॉर्मेशन वेलफेयर के महानिदेशक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण
Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू, 12,999 रुपये से उपलब्ध
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.