सात फेरे लेकर पिया संग ससुराल जा रही दुल्हन की एक्सीडेंट में मौत, पसरा मातम

Rajasthan News : ससुराल में नई दुल्हन के स्वागत की तैयारियां चल रही थी। घर में परिवार और नाते-रिश्तेदारों के बीच हंसी-ठिठोली चल रही थी। सभी बेटा-बहू के इंतजार में थे। इस बीच एक मनहूस खबर ने हंसी की आवाज को रुदन में बदल दिया। मामला सीकर जिले के फतेहपुर शेखाावाटी का है। दुल्हन सात फेरे लेकर पिया संग ससुराल जा रही थी, तभी फतेहपुर जिले से निकले नेशनल हाइवे-65 पर दुल्हा-दुल्हन की कार को डम्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में दुल्हन की मौत हो गई, जबकि दुल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा के सिरसा जिले की खुशबू की शादी राजस्थान के सीकर जिले में हुई थी। दूल्हा नरेंद्र सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ स्थित बाटड़ानाउ गांव का रहने वाला है। खुशबू ने मंगलवार रात ही नरेंद्र के संग सात फेरे लिए थे। हिसार से वापस लौट रही बारात लक्ष्मणगढ़ के बाटड़ानाउ से कुछ दूर थी, तभी पाली-अंबाला हाइवे के नजदीक सालासर रोड स्थित मरडाटू चौराहे पर हादसा हो गया और दुल्हन अपनी ससुराल पहुंचने से ही दुनिया को विदा कह गई। दूल्हे की हालत गंभीर होने के कारण उसे सीकर रेफर किया गया है। फिलहाल घायल का इलाज जारी है। वहीं, इस शुभ अवसर पर हादसे में दुल्हन को खोने वाले परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

यह भी पढ़े - बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

खबरें और भी हैं

Latest News

2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम 2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
भारत जब 2047 में अपनी आज़ादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब सबसे महत्वपूर्ण प्रश्नों में से एक यह होगा...
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 317 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
'गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स-3' के लिए निःशुल्क नामांकन शुरू, समाज बदलने वाले गुमनाम नायकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी
NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.