बलरामपुर: शिकार के दौरान साथी की गोली लगने से मौत, छह आरोपित गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले के डिंडो पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पुरानपानी जंगल में जंगली जानवरों के शिकार के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार शिकारियों और दो बंदूक बेचने वालों को गिरफ्तार कर रविवार देर शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से चार भरमार बंदूकें भी बरामद की हैं।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम बेलसर निवासी मृतक के पिता मगर साय ने शनिवार को डिंडो पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनका पुत्र मुकेश गोड़, राजेश पांडे और अन्य ग्रामीणों के साथ भरमार बंदूक लेकर शिकार के लिए जंगल गया था। इसी दौरान राजेंद्र पंडो द्वारा चलाई गई गोली मुकेश को लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े - FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप का भव्य आगाज, मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच उद्घाटन मुकाबला; शकीरा के प्रदर्शन ने बांधा समां

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी वैभव बेंकर के निर्देश पर एसडीओपी रामानुजगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पूछताछ में मुख्य आरोपित राजेंद्र पंडो ने स्वीकार किया कि शिकार के दौरान गलती से उसकी गोली मुकेश को लगी थी। घटना के बाद सभी आरोपी जंगल से फरार हो गए थे

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपितों के पास मौजूद बंदूकें अवैध रूप से खरीदी गई थीं। आरोपितों ने बताया कि उन्होंने ये बंदूकें पांच हजार रुपये में रामचंद्रपुर निवासी टेंपू पंडो से खरीदी थीं, जिसने स्वयं झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र निवासी सोहराब अंसारी से इन्हें लिया था। पुलिस ने जांच के बाद दोनों हथियार विक्रेताओं को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में शामिल हैं

राजेंद्र पंडो (45 वर्ष), ग्राम बेलसर

शंकर पंडो (24 वर्ष), ग्राम बेलसर

रामलखन पंडो (30 वर्ष), ग्राम बेलसर

विंध्याचल कोड़ाकू (25 वर्ष), ग्राम बेलसर

टेंपू उर्फ रामनरेश पंडो (35 वर्ष), ग्राम गाजर, रामचंद्रपुर

सोहराब अंसारी (45 वर्ष), रंका थाना, गढ़वा जिला (झारखंड)

पुलिस ने घटनास्थल से चार भरमार बंदूकें जब्त की हैं, जिनमें से एक बंदूक लोडेड अवस्था में मिली थी जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.