- Hindi News
- भारत
- राजस्थान: माकपा ने की 17 उम्मीदवारों की सूची जारी
राजस्थान: माकपा ने की 17 उम्मीदवारों की सूची जारी
On
जयपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची सोमवार को जारी की। माकपा के राज्य सचिव अमराराम ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के दोनों वर्तमान विधायक भादरा (हनुमानगढ़) से बलवान पूनिया और डूंगरगढ़ (बीकानेर) से गिरधारी लाल महिया को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि गंगानगर की रायसिंहनगर (अनुसूचित जाति) सीट से श्योपत राम मेघवाल, अनूपगढ़ (अनुसूचित जाति) सीट से शोभा सिंह ढिल्लों, डूंगरपुर (अनुसूचित जनजाति) सीट से गौतम डामोर को टिकट दिया गया है। राजस्थान की 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और तीन दिसंबर को मतों की गिनती होगी।
खबरें और भी हैं
बलिया: तेज रफ्तार बाइक 25 फीट गहरी खाई में गिरी, दो युवकों की मौत
By Parakh Khabar
Latest News
09 Aug 2026 21:05:07
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
