पीएम मोदी आज करेंगे ‘नमो भारत’ कॉरिडोर के दिल्ली रूट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल परियोजना के ‘नमो भारत’ कॉरिडोर के तीसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। यह खंड साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच 13 किलोमीटर लंबा है। कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

कार्यक्रम का शेड्यूल

पुलिस प्रशासन के मुताबिक, सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री का विमान हिंडन एयरबेस पर उतरेगा। वहां से पीएम मोदी सड़क मार्ग द्वारा साहिबाबाद स्थित रैपिडएक्स नमो भारत स्टेशन पहुंचेंगे। उद्घाटन के बाद पीएम साहिबाबाद से आनंद विहार (दिल्ली) तक नमो भारत ट्रेन में सफर कर सकते हैं। खराब मौसम की स्थिति में सड़क मार्ग का विकल्प भी रखा गया है।

यह भी पढ़े - बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद

यातायात व्यवस्था और रूट डायवर्जन

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने रविवार सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक रूट डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की है।

प्रतिबंधित मार्ग: मोहननगर से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन प्रवेश द्वार और मोहननगर से यूपी गेट के बीच वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

नमो भारत कॉरिडोर की विशेषताएं

साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच पहले से परिचालित 42 किलोमीटर लंबे खंड में 9 स्टेशन हैं। नए उद्घाटन के साथ, कॉरिडोर का ऑपरेशनल हिस्सा बढ़कर 55 किलोमीटर हो जाएगा और कुल 11 स्टेशन होंगे।

यात्रा शुल्क

स्टैंडर्ड कोच: दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक का किराया 150 रुपये।

प्रीमियम कोच: 225 रुपये।

ट्रेनें शाम 5 बजे से हर 15 मिनट के अंतराल पर यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी।

दिल्ली से मेरठ की सीधी कनेक्टिविटी

इस परियोजना से मेरठ शहर अब सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़ जाएगा। यह रैपिड रेल सेवा न केवल यात्रा समय को कम करेगी, बल्कि एक सुगम और आरामदायक सफर का अनुभव भी प्रदान करेगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.