नवजोत सिंह सिद्धू ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक की मांग की

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनाए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर राजघाट में डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने की मांग की है। सिद्धू ने पत्र में कहा कि राजघाट में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के स्मारक बनाए गए हैं, फिर डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने से इनकार क्यों किया जा रहा है?

राष्ट्रपति को दो पन्नों का पत्र

नवजोत सिंह सिद्धू ने राष्ट्रपति को लिखे दो पन्नों के पत्र में अनुरोध किया कि वह भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षित करें और अपनी बुद्धिमत्ता व प्रतिबद्धता से मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि गुलजारी लाल नंदा जैसे कार्यवाहक प्रधानमंत्रियों सहित सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के सम्मान में राजघाट परिसर में स्मारक बनाए गए हैं।

यह भी पढ़े - बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद

पूर्व प्रधानमंत्रियों के स्मारक का उल्लेख

सिद्धू ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के लिए 'शांति वन', इंदिरा गांधी के लिए 'शक्ति स्थल', राजीव गांधी के लिए 'वीर भूमि', लाल बहादुर शास्त्री के लिए 'विजय घाट', और अटल बिहारी वाजपेयी के लिए 'सदा अटल' स्मारक बनाया गया है। यह स्थान भारत की लोकतांत्रिक विरासत और परंपराओं की पवित्रता का प्रतीक है।

निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार पर आपत्ति

सिद्धू ने चिंता जताई कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया, जबकि अब तक किसी भी पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार वहां नहीं हुआ है। उन्होंने इसे परंपरा का उल्लंघन बताया और कहा कि उनकी विरासत के मद्देनजर यह उपेक्षा चिंताजनक है।

सरकार पर उठाए सवाल

सिद्धू ने कहा कि यह दुखद है कि सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान भारतीय परंपरा का हिस्सा है और उम्मीद जताई कि इस उपेक्षा को डॉ. मनमोहन सिंह पर लागू नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस ने भी इस मामले पर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का आरोप है कि डॉ. मनमोहन सिंह के लिए शक्तिघाट के पास जमीन देने की पेशकश की गई थी, लेकिन सरकार ने निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार की व्यवस्था की।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.