महाराष्ट्र के रायगढ़ में दवा फैक्टरी में आग लगने से चार लोगों की मौत, सात घायल 

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को एक दवा कंपनी में विस्फोट के बाद आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए तथा सात लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि आग शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी रायगढ़ में महाड एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित ब्लू जेट हेल्थकेयर कंपनी में लगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह सात बजे तक चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। ये उन 11 लोगों में शामिल थे जो फैक्टरी में आग लगने के बाद लापता हो गए थे। सात अन्य लापता लोगों का पता लगाने के लिए हमारा तलाश अभियान अब भी जारी है।’’ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि फैक्टरी में एक विस्फोट के बाद आग लगी। इसके बाद आग से वहां रयासनों से भरे बैरल में विस्फोट हो गया। 

यह भी पढ़े - स्टैकू का मुंबई में आगाज, प्रीमियम स्टेशनरी और लाइफस्टाइल रिटेल को मिला नया अनुभव

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.