आम लोगों को आज से मिला एक बड़ा तोहफा,घट गए एलपीजी सिलेंडर के दाम...

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले आम लोगों को आज से एक बड़ा तोहफा मिला है। दरअसल सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों ने 1 अप्रैल से एलपीजी सिलेंडरों के दाम में कटौती करने की घोषणा की है।

सरकारी तेल कंपनियों से मिली जानकारी के अनुसार, आज से देश के विभिन्न शहरों में एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 30.50 रुपये तक की कटौती की गई है। हालांकि इस कटौती का लाभ सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों पर मिलेगा। वहीं घरेलू इस्तेमाल वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े - भोपाल में नए शोरूम के साथ नोल्टे क्यूखेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच

ताजी कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम कम होकर 1,764.50 रुपये हो गए हैं। इसी तरह कोलकाता में आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,879 रुपये में मिलेंगे। तो वहीं मुंबई के लोगों को इस बड़े सिलेंडर के लिए अब 1,717.50 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि चेन्नई में इनकी कीमतें अब 1,930 रुपये होंगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

भृगु बाबा के नाम से बनेगा मेडिकल कॉलेज, भृगु मंदिर कॉरिडोर का भी निर्माण होगा : योगी भृगु बाबा के नाम से बनेगा मेडिकल कॉलेज, भृगु मंदिर कॉरिडोर का भी निर्माण होगा : योगी
बलिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा...
सुलतानपुर : युवक को गोली मारकर किया घायल, एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
CM Yogi Visit : देवरिया और गोरखपुर में विकास परियोजनाओं की सौगात, बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
Ballia News : CM योगी के कार्यक्रम को लेकर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट, इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
Ballia News : ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.