- Hindi News
- भारत
- बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए मुख्यमंत्री मंगलवार को करेंगे नामांकन
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए मुख्यमंत्री मंगलवार को करेंगे नामांकन
On
पटना: बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को नामांकन करेंगे। बिहार विधान परिषद के कुल 11 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने वाला है।नीतीश कुमार का कार्यकाल आगामी 6 मई तक का है।
बिहार विधान परिषद में निर्वाचित 11 सदस्यों का कार्यकाल मई के पहले सप्ताह में पूरा हो रहा है। विधान परिषद की खाली होनेवाली इन सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की आख़िरी तिथि 11 मार्च तक की गई है। उसके अगले दिन यानी 12 मार्च नामांकन की जांच होगी। इसके दो दिन बाद 14 मार्च को नामांकन वापिस लिए जाएंगे और 21 मार्च को इसके लिए चुनाव की तारीख तय की गई है। इसी दिन देर शाम तक चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
विधान परिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होनेवाला है उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन, जदयू नेता संजय कुमार झा, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हम नेता संतोष कुमार सुमन, भाजपा नेता मंगल पांडेय, राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, जदयू नेता खालिद अनवर व रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं।
खबरें और भी हैं
बलिया: तीन बच्चों के पिता ने फंदे से लटककर दी जान, घर में मचा कोहराम
By Parakh Khabar
Latest News
02 Nov 2026 18:53:16
मुंबई, नवंबर 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में इन दिनों सशक्त, वास्तविक और किरदार-केंद्रित अभिनय को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
