20 दिसंबर का इतिहास: क्लाइव बने बंगाल के गवर्नर और मतदान आयु में बदलाव

नई दिल्ली: इतिहास में 20 दिसंबर की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जानी जाती है। खासकर भारत के युवाओं के लिए यह दिन खास रहा, क्योंकि 1988 में इसी दिन संसद ने संविधान संशोधन के जरिए मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दी थी।

20 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

1757: रॉबर्ट क्लाइव को बंगाल का गवर्नर नियुक्त किया गया।

1924: जर्मनी में एडोल्फ हिटलर को समय से पहले जेल से रिहा किया गया।

1942: जापान ने कलकत्ता पर पहला हवाई हमला किया।

1955: भारतीय गोल्फ संघ की स्थापना हुई।

1971: जनरल याह्या खां ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया और जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।

1973: स्पेन के प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में कार बम हमले में मौत।

1985: तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर को 5.2 करोड़ रुपये मूल्य का रत्नजड़ित मुकुट पहनाया गया।

1988: भारतीय संसद ने मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष करने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पारित किया।

1990: भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे पर परमाणु हमला न करने की सहमति पर हस्ताक्षर किए।

1999: पुर्तगाल ने मकाउ क्षेत्र चीन को सौंपा।

2007: पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के लिए भेदभावपूर्ण घोषित किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : फूल तोड़ने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज Ballia News : फूल तोड़ने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की करंट...
Ballia News : सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल, जीजा पर गंभीर आरोप; जांच के निर्देश
Ballia News : पूर्व सैनिकों ने लगाया शर्बत एवं शीतल जल प्याऊ, हजारों राहगीरों को मिली राहत
BBAU में इतिहास रचा : प्रो. शिल्पी वर्मा बनीं सूचना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ की पहली महिला संकायाध्यक्ष
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर पहुंचे अखिलेश यादव, अग्निकांड को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.