Himachal News: शिमला समझौते की ऐतिहासिक टेबल से पाकिस्तानी झंडा गायब, राजभवन अधिकारियों ने की पुष्टि

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित राजभवन की उस ऐतिहासिक टेबल से पाकिस्तान का झंडा गायब हो गया है, जिस पर 1972 में भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक शिमला समझौता हुआ था। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पाकिस्तान ने हाल ही में भारत के साथ हुए शिमला समझौते और अन्य द्विपक्षीय समझौतों को स्थगित करने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह यह पता चला कि टेबल पर रखा गया पाकिस्तानी झंडा वहां मौजूद नहीं है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि झंडा कब और किसके द्वारा हटाया गया, लेकिन राजभवन के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि अब वह झंडा वहां नहीं है।

बता दें कि यह टेबल शिमला स्थित राजभवन के कीर्ति हॉल में एक ऊंचे लाल रंग के मंच पर रखी गई है। टेबल को सुरक्षा देने के लिए इसके चारों ओर पीतल की रेलिंग लगाई गई है और इसके ऐतिहासिक महत्व को दर्शाने वाली एक प्लेट भी यहां लगी हुई है, जिस पर लिखा है — "3-7-1972 को यहां शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।"

इस टेबल के साथ इंदिरा गांधी और जुल्फिकार अली भुट्टो की वह प्रसिद्ध तस्वीर भी रखी गई है, जिसमें दोनों नेता शिमला समझौते पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं। वहीं दीवारों पर उस समय के भारत-पाकिस्तान शिखर सम्मेलन की कई अन्य दुर्लभ तस्वीरें भी लगी हुई हैं।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने शिमला समझौते को अस्थायी रूप से निलंबित करने और भारत के साथ सभी व्यापारिक गतिविधियों पर रोक लगाने का फैसला किया था। इसके ठीक एक दिन बाद ही राजभवन की ऐतिहासिक टेबल से पाकिस्तानी झंडा हटने की खबर सामने आई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.