- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘द फर्दर’ की ताकत अब असल दुनिया में दिखेगी: जेम्स वान ने ‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ को लेकर खोले राज...
‘द फर्दर’ की ताकत अब असल दुनिया में दिखेगी: जेम्स वान ने ‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ को लेकर खोले राज
मुंबई, अगस्त 2026: हॉरर फ्रैंचाइज़ी इनसिडियस एक बार फिर दर्शकों को डराने के लिए तैयार है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अपनी पांच फिल्मों से 740 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर चुकी यह फ्रैंचाइज़ी अब ‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ के साथ एक नए परिवार और पहले से भी खतरनाक डर की कहानी लेकर लौट रही है।
लेकिन इस बार कहानी यहीं तक सीमित नहीं है। जेम्मा को पता चलता है कि वह ‘द फर्दर’ में रहने वाली चीजों को असल दुनिया में भी ला सकती है। जैसे ही राक्षसों को उसकी इस अनोखी क्षमता का पता चलता है, हमारी दुनिया उनके लिए नया खेल का मैदान बन जाती है।
जेम्स वान ने बताया क्या है नया
फ्रैंचाइज़ी की शुरुआती दो फिल्मों का निर्देशन कर चुके निर्माता जेम्स वान के मुताबिक, नई फिल्म ‘द फर्दर’ की दुनिया को पहले से कहीं आगे लेकर जाती है।
वान कहते हैं, “द फर्दर अब हमारी असल दुनिया में आने के लिए तैयार है। हमने ऐसा पहले कभी इतने बड़े पैमाने पर नहीं देखा। हमने ‘द फर्दर’ की झलकियां या संकेत हमारी दुनिया में आते देखे हैं, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ कि वे असल रूप ले लें।”
उनके मुताबिक, फिल्म फ्रैंचाइज़ी के स्थापित नियमों के भीतर रहते हुए एक नई दिशा तलाशती है। वान का मानना है कि अलग-अलग निर्देशक किसी स्थापित दुनिया में अपने नए विचार जोड़ सकते हैं।
उन्होंने अपने काम करने के तरीके को समझाते हुए कहा, “मैं इन फ्रैंचाइज़ी में काम करने वाले सभी डायरेक्टर्स से कहता हूं, ‘यह रहा सैंडबॉक्स। सैंडबॉक्स के अंदर ही रहो, लेकिन उसके अंदर जो चाहो वो करो।’”
हॉरर के जरिए सामाजिक मुद्दों पर भी बात
जेम्स वान के लिए हॉरर सिर्फ डर पैदा करने का माध्यम नहीं है। उनका मानना है कि हॉरर फिल्ममेकर्स को सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर बात करने की भी आजादी देता है।
वान कहते हैं कि हॉरर के जरिए फिल्ममेकर सामाजिक टिप्पणी, राजनीतिक माहौल और रूपक जैसे विषयों को कहानी में शामिल कर सकते हैं। उनके मुताबिक, हॉरर का उद्देश्य ही दर्शकों को झकझोरना और असहज करना होता है, इसलिए इस जॉनर में कई तरह के विचारों को अलग अंदाज में पेश करने की गुंजाइश रहती है।
फिल्म में लिन शे एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार एलिस रेनियर के रूप में वापसी कर रही हैं, जबकि जैकब चेस इसका निर्देशन कर रहे हैं।
‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ 21 अगस्त 2026 को भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
