- Hindi News
- भारत
- भोपाल में आरडीबी ग्रुप और प्रिमार्क ग्रुप की नई साझेदारी की शुरुआत, विकास और संवाद पर रहेगा जोर
भोपाल में आरडीबी ग्रुप और प्रिमार्क ग्रुप की नई साझेदारी की शुरुआत, विकास और संवाद पर रहेगा जोर
भोपाल, अगस्त 2026: आरडीबी ग्रुप और प्रिमार्क ग्रुप ने भोपाल में अपनी साझेदारी की शुरुआत की है। दोनों समूहों के मुताबिक, यह साझेदारी रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को एक साथ लाने के साथ-साथ शहर के भविष्य और उसकी बढ़ती जरूरतों के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
‘नक्सल मुक्त भारत’ के लॉन्च से हुई शुरुआत
इस साझेदारी की शुरुआत ‘नक्सल मुक्त भारत’ के भोपाल लॉन्च के साथ हुई। इसके बाद “India’s Long Battle Against Left-Wing Extremism: Leadership, Governance and Nation Building” विषय पर पैनल चर्चा आयोजित की गई।
चर्चा में शासन, सामाजिक बदलाव, नेतृत्व, मजबूती और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अलग-अलग दृष्टिकोण सामने रखे गए।
पैनल में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और लेखक तुहिन ए. सिन्हा, दर्शनशास्त्र के सहायक प्राध्यापक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के विद्वान डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी, मार्केट माईबुक की संस्थापक और हार्परकॉलिन्स इंडिया में मार्केटिंग की पूर्व हेड लिपिका भूषण तथा द केरल स्टोरी और बस्तर: द नक्सल स्टोरी के निर्देशक एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन शामिल हुए।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।
‘सिर्फ इमारतें बनाना हमारा उद्देश्य नहीं’
प्रिमार्क ग्रुप के डायरेक्टर और क्रेडाई बंगाल के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पंसारी ने कहा, “भोपाल में हमारी यात्रा सिर्फ बड़ी इमारतें बनाने तक सीमित नहीं है। यह अच्छे विचारों, बातचीत और साथ मिलकर काम करके शहर के विकास में योगदान देने के बारे में है। हमारा मानना है कि महान शहर सिर्फ अपनी इमारतों या इंफ्रास्ट्रक्चर से ही नहीं, बल्कि उनसे उपजी बातचीत से आकार लेते हैं। यह पहल तो बस शुरुआत है।”
आरडीबी ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा कि हर शहर की अपनी कहानी होती है और अच्छी साझेदारियां उसके भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रिमार्क ग्रुप के साथ साझेदारी केवल इमारतों और इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि लोगों को जोड़ने और सार्थक संवाद को बढ़ावा देने वाली पहलों पर भी जोर दिया जाएगा।
‘नक्सल मुक्त भारत’ का लॉन्च और इसके साथ आयोजित पैनल चर्चा को दोनों समूहों ने भोपाल में सार्थक सार्वजनिक संवाद की दिशा में पहला कदम बताया। साझेदारी के जरिए दोनों समूह शहर के विकास में निर्माण के साथ-साथ विचार-विमर्श और सार्वजनिक जुड़ाव को भी महत्वपूर्ण भूमिका देने की बात कह रहे हैं।
