- Hindi News
- मनोरंजन
- चौंकाने वाला मोड़: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में शनाया की असली उम्र से हिलेगा भरोसा
चौंकाने वाला मोड़: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में शनाया की असली उम्र से हिलेगा भरोसा
मुंबई, अप्रैल 2026 : सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ इन दिनों अपने दिलचस्प और भावनात्मक ट्रैक से दर्शकों को बांधे हुए है। कहानी में अब एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जो रिश्तों और भरोसे की नींव को हिला सकता है।
हालिया एपिसोड्स में चिराग (नितिन बाबू) को अस्पताल में शनाया के रिकॉर्ड्स में उसकी उम्र 19 साल लिखी मिलती है, जो अब तक की कहानी से मेल नहीं खाती। इसके बाद शनाया के व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिलता है—वह ज्यादा सतर्क और रहस्यमयी नजर आने लगती है।
कहानी में तब और सस्पेंस बढ़ जाता है जब चॉल में एक बॉक्स से शनाया की कॉलेज ट्रॉफी मिलती है, जिस पर 2024 लिखा होता है। यह उसकी उम्र और अतीत पर कई सवाल खड़े करता है। पुष्पा जब यह सब नोटिस करती है, तो उसके मन में भी शक पैदा होने लगता है।
अब सवाल यह है कि क्या सच्चाई सामने आने के बाद पुष्पा का शनाया पर भरोसा कायम रह पाएगा?
शनाया का किरदार निभा रहीं मुस्कान बामने ने इस ट्रैक को लेकर कहा,
“शनाया एक ऐसी सच्चाई के साथ जी रही है, जिसे वह एक साथ उजागर नहीं कर सकती। उसकी असली उम्र का राज उसकी परिस्थितियों से जुड़ा है। उसे डर है कि सच सामने आने पर लोग उसे समझने के बजाय जज करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि इस किरदार के भावनात्मक पहलू को निभाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि यह दिखाता है कि कैसे एक सच किसी की पूरी जिंदगी बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे की कहानी में यह राज क्या मोड़ लाता है और रिश्तों पर इसका क्या असर पड़ता है।
देखिए ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।
