मीरा चोपड़ा ने लॉन्च किया पिंकमून मेटा स्टूडियोज़, ‘गांधी टॉक्स’ पहली फिल्म

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी की ‘गांधी टॉक्स’ के साथ मीरा चोपड़ा का प्रोडक्शन डेब्यू

मुंबई, जनवरी 2026: मीरा चोपड़ा ने फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखते हुए अपने बैनर पिंकमून मेटा स्टूडियोज़ का औपचारिक शुभारंभ किया है। स्टूडियो अपनी पहली फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ के साथ डेब्यू कर रहा है। यह एक ऐसी बोल्ड और चिंतनशील साइलेंट फिल्म है, जो स्थिरता, सन्नाटे और आंतरिक शक्ति का जश्न मनाती है।

ज़ी स्टूडियोज़, क्यूरियस डिजिटल और पिंकमून मेटा स्टूडियोज़ के बैनर तले प्रस्तुत यह फिल्म, लेखक की कल्पना को बेहतरीन दृश्यात्मक भाषा और भावनात्मक गहराई के साथ पर्दे पर उतारती है। ‘गांधी टॉक्स’ पारंपरिक संवाद-प्रधान सिनेमा से एक स्पष्ट दूरी बनाती है। ऐसे समय में जब ध्वनि और दृश्य भव्यता हावी हैं, यह फिल्म संयम चुनती है और अपनी कहानी को पूरी तरह दृश्य भाषा, भावनाओं और भावनात्मक संगीत के माध्यम से कहती है।

यह भी पढ़े - सोनी सब के कलाकारों ने होली की उमंग को यादों, रंगों और खुशियों के साथ मनाया

संवादों की अनुपस्थिति इस फिल्म की सबसे बड़ी शक्ति बन जाती है, जो दर्शकों को ठहरकर सोचने, महसूस करने और कहानी से गहरे स्तर पर जुड़ने का अवसर देती है।

फिल्म और अपने प्रोडक्शन हाउस की फिलॉसफी पर बात करते हुए मीरा चोपड़ा ने कहा, “पिंकमून मेटा स्टूडियोज़ स्थिरता और गरिमा की शक्ति में मेरे विश्वास से जन्मा है। सन्नाटा खालीपन नहीं, बल्कि जागरूकता है। ‘गांधी टॉक्स’ इसी भाव को दर्शाती है। यह फिल्म हल्की आवाज़ में बोलती है, लेकिन देखने के बाद लंबे समय तक मन में रहती है।”

ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान का संगीत फिल्म की धड़कन बन जाता है, वह निःशब्दता को आवाज़ देता है और स्थिरता को कच्ची, अविस्मरणीय सिनेमाई शक्ति में बदल देता है।

फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में विजय सेतुपति, अदिति राव हैदर, अरविंद स्वामी और सिद्धार्थ जाधव नज़र आएँगे। अपनी गहराई और भावनाओं के लिए पहचाने जाने वाले ये कलाकार बिना शब्दों के भावनाओं को अभिव्यक्त करते हैं और यह साबित करते हैं कि सबसे गहरी भावनाएँ अक्सर बोली नहीं जातीं, महसूस होती हैं।

‘गांधी टॉक्स’ के साथ मीरा चोपड़ा और पिंकमून मेटा स्टूडियोज़ विचारशील, सीमाओं को तोड़ने वाले सिनेमा को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाते हैं, जहाँ सन्नाटा अभिव्यक्ति बनता है, स्थिरता शक्ति बनती है और कहानी कहना एक ध्यानमय अनुभव में बदल जाता है।

फिल्म का निर्देशन किशोर पांडुरंग बेलेकर ने किया है, जिन्हें मीरा एक जीनियस निर्देशक बताती हैं।

फिल्म 30 जनवरी, 2026 को रिलीज़ होगी, जिसे ‘गांधी टॉक्स’ को उमेश कुमार बंसल, मीरा चोपड़ा, राजेश केजरीवाल और किशोर बेलेकर ने निर्मित किया है। फिल्म के सह-निर्माता अनिल भंडारी हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.