- Hindi News
- छत्तीसगढ़
- एसएसटी टीम ने जब्त किए साढ़े चार लाख नकद
एसएसटी टीम ने जब्त किए साढ़े चार लाख नकद
On
धमतरी। बीजापुर से भिलाई जा रहे वाहन को धमतरी जिले के आमदी के पास रोककर साढ़े चार लाख रुपये नगद जब्त किए गए हैं। लोकसभा चुनाव के कारण जिले में वाहनों की सघन जांच पड़ताल चल रही है। पुलिस थाना अर्जुनी क्षेत्र में धमतरी जिले के नगर पंचायत आमदी एवं बालोद जिले के ग्राम देवकोट में सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसटी टीम वाहनों की जांच में लगी थी। 29 मार्च को जांच के दौरान बीजापुर से भिलाई रोड़ में जा रही कार से चार लाख 50 हजार रूपये नगद (500 रुपये के 900 नोट) बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि कार में मनीष सिंह गौर सवार थे। किराए के कार से ड्राइवर के साथ बीजापुर से भिलाई जा रहे थे। कार में मिले नकद रकम के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर वे प्रस्तुत नहीं कर पाए।
खबरें और भी हैं
कानपुर में सेवानिवृत्त शिक्षिका से 1.57 करोड़ रुपये की साइबर ठगी
By Parakh Khabar
‘भाबीजी घर पर हैं’ में बढ़ेगा हँसी और हंगामे का डोज: रोहिताश्व गौड़
By Parakh Khabar
प्योर ईवी ने गुना में नया शोरूम खोला, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा
By Parakh Khabar
शूटिंग के बीच भी एण्डटीवी कलाकार निभा रहे चैत्र नवरात्रि की परंपरा
By Parakh Khabar
बलिया में युवक को गोली मारने का मामला, पांच नामजद, चार हिरासत में
By Parakh Khabar
लखनऊ में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुर समेत परिवार के लोग फरार
By Parakh Khabar
Latest News
19 Mar 2026 07:33:51
बलिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक बाबू गंगा प्रसाद सिंह की 59वीं पुण्यतिथि गुरुद्वारा रोड स्थित उनके आवास पर...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
