Chhattisgarh News: गर्लफ्रेंड का न्यूड वीडियो वायरल करने के बाद प्रेमी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

CG News (बिलासपुर): कोनी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय युवक संदीप पाड़े ने अपनी प्रेमिका का न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, संदीप का 21 वर्षीय युवती से कुछ महीने पहले परिचय हुआ था, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। दोनों का मिलना-जुलना भी शुरू हो गया था। इसी दौरान संदीप ने चुपके से अपनी प्रेमिका का एक आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। जब युवती को इस बारे में पता चला तो उसने संदीप से वीडियो डिलीट करने को कहा, लेकिन वह टालता रहा।

वीडियो को लेकर बढ़ते विवाद के चलते युवती ने संदीप से बातचीत बंद कर दी। इस पर संदीप को शक हुआ कि युवती का किसी और युवक से संबंध है। गुस्से में आकर गुरुवार सुबह उसने वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद युवती दोपहर को थाने पहुंची और संदीप के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। पुलिस ने संदीप को थाने बुलाने के लिए कॉल किया, लेकिन उसने एक आखिरी बार प्रेमिका से बात कराने की मांग की। युवती के इनकार करने पर संदीप ने आत्महत्या की धमकी दी, जिसे पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।

कुछ ही देर बाद संदीप ने अपने घर के पीछे एक पेड़ से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

यह घटना न केवल रिश्तों की संवेदनशीलता को उजागर करती है, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निजता के दुरुपयोग और उसकी भयावह परिणति पर भी सवाल खड़े करती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.