Ballia News: 2.25 करोड़ की साइबर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, रिश्ते का झांसा देकर की धोखाधड़ी

बलिया। साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैंक खातों के जरिए करीब 2.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान बृजेश कुमार यादव उर्फ जसवंत के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़ित की बहन से शादी का झांसा देकर पहले रिश्ता तय किया और फिर पीड़ित को अपने जाल में फंसा लिया। उसने कहा कि उसके कुछ पैसे फंसे हुए हैं और पीड़ित से मदद मांगी। इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए आरोपी ने पीड़ित के नाम से बलिया में ICICI बैंक, HDFC बैंक और Axis बैंक में खाते खुलवाए। खास बात यह है कि ICICI बैंक का खाता 2023 में खुलवाया गया, जिसकी चेकबुक और एटीएम कार्ड आरोपी ने अपने पास रख लिए।

यह भी पढ़े - Ballia News : जनसमस्याओं को लेकर सपा का तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

कुछ महीनों बाद पीड़ित को शक हुआ और जब उसने ICICI बैंक से खाता स्टेटमेंट निकलवाया, तो खुलासा हुआ कि खाते से 4-5 महीनों में करीब 2.25 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ है।

14 मई को आरोपी बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र स्थित रिश्तेदार के घर आया था, तभी पीड़ित ने अपने साथियों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 111 BNS और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.