- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी पार्टी से निष्कासित
Ballia News: अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी पार्टी से निष्कासित
बलिया। सोशल मीडिया पर महिला डांसर के साथ कथित अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने वरिष्ठ नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी से बाहर कर दिया है। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि वायरल वीडियो अत्यंत आपत्तिजनक है और इससे पार्टी की छवि को गंभीर क्षति पहुंची है। यह आचरण अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, जिसके चलते प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर बब्बन सिंह को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है।

बता दें कि 14 मई को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें बब्बन सिंह रघुवंशी एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में डांसर उनके पास आकर नाचती है और उनके पैर पर बैठ जाती है, जिसके बाद भाजपा नेता उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगते हैं। मौके पर मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम का आनंद उठाते हुए तालियां बजाते हैं और कुछ लोग महिला डांसर पर पैसे भी उड़ाते दिखते हैं। वीडियो में भोजपुरी गीत भी बज रहा है और पीछे से हूटिंग की आवाजें सुनाई देती हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इस तरह का आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
