रेलवे ने निकाली बंपर भर्तियां, 8 वीं से लेकर 10 तक के उम्मीदवार कर सकते है आवेदन 

रेलवे में नौकरी करने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों आवेदन करना चाहते है। वह इसकी आधिकरिक वेबसाइट plw Indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

ध्यान रहे इस भर्ती के लिए आपको 31 अक्टूबर, 2023 से पहले आवेदन करना होगा। इस भर्ती में 295 पदों को भरा जाएगा। जिसकी राजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 9 अक्टूबर को शुरू हो चुकी है और ये 31 अक्टूबर, 2023 तक चलेगी।

बता दें भर्ती में इलेक्ट्रिशियन- 140 पद, मैकेनिक (डीजल)- 40 पद, मैकेनिस्ट- 15 पद, फिटर- 75 पद, वेल्डर- 25 पद के पदों पर भर्ती होनी है। इस में जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे जान लें कि इन पदों पर योग्यता अलग-अलग है।

इलेक्ट्रिशियन, मशिनिष्ट व फिटर पद के लिए उम्मीदवार को साइंस एवं मैथ विषयों के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही इलेक्ट्रिशयन ट्रेड में ITI पास होना चाहिए,  मशिनिष्ट ट्रेड में  ITI पास होना चाहिए और फिटर ट्रेड में ITI पास होना चाहिए। मैकेनिक(डीजल) पद के लिए उम्मीदवार को किसी भी विषय से कम से कम 50 प्रतिशत नंबर के साथ 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।

साथ ही मैकेनिक(डीजल) ट्रेड में ITI पास होना चाहिए। वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक) पद के लिए उम्मीदवार को 8वीं पास होना चाहिए। साथ ही वेल्डर ट्रेड में ITI पास होना चाहिए। वहीं आत आयु सीमा की करें तो उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

बता दें कि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार, छूट मिलेगी। इस में उम्मीदवारों को उम्मीदवार को ट्रेनिंग के पहले साल के दौरान ₹7000 स्टाइपेंड, दूसरे साल में ₹7700/- और तीसरे साल में स्टाइपेंड ₹8050/- है। फॉर्म करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.