वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच शेयर बाजार में गिरावट जारी 

मुंबई। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच शुक्रवार को भी घरेलू बाजारों में गिरावट जारी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 320.63 अंक गिरकर 65,308.61 पर आ गया। निफ्टी 106 अंक फिसलकर 19,518.70 पर पहुंचा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट आई। 

नेस्ले, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर लाभ में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। 

यह भी पढ़े - लगातार तीसरी तिमाही में मुनाफे में रही मोबिक्विक, PAT बढ़कर ₹7.6 करोड़

अमेरिकी बाजार भी बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,093.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.