दो पत्नियों ने कर दिया पति का बंटवारा, हफ्ते में 4 दिन पहली के साथ, 3 दिन दूसरी के साथ रहने का समझौता

बिहार: बिहार के पूर्णिया से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की दो पत्नियों ने उसका बंटवारा कर दिया। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने ऐसा फॉर्मूला सेट किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। समझौते के तहत पति हफ्ते में 4 दिन पहली पत्नी के साथ और 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा।

पूर्णिया के एक व्यक्ति ने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। जब पहली पत्नी को इस बारे में पता चला, तो उसने विरोध किया, लेकिन पति उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।

समय बीतने के साथ दोनों पत्नियों से उसके बच्चे भी हो गए, लेकिन वह बच्चों के खर्च उठाने से इनकार कर रहा था। इसी को लेकर दोनों पत्नियों के बीच लगातार विवाद होता रहा, जो आखिरकार थाने तक पहुंच गया।

कैसे निकला हल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पति-पत्नी को पारिवारिक परामर्श केंद्र में बुलाया। सुनवाई के दौरान पति ने अपनी गलती मान ली और दोनों पत्नियों को साथ रखने की इच्छा जताई। लेकिन सवाल यह था कि दोनों पत्नियों के साथ वह कैसे रहेगा?

परामर्श केंद्र के वरिष्ठ सदस्य दिलीप कुमार की पहल पर इसका अनोखा समाधान निकाला गया।

  • पति हफ्ते में 4 दिन पहली पत्नी के साथ और 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा।
  • अपने दोनों बच्चों के लिए हर महीने 4,000 रुपये खर्च देगा।
  • इस फैसले से दोनों पत्नियां सहमत हो गईं और मामला सुलझ गया।

समझौते के बाद सभी लौटे खुशी-खुशी

पति और दोनों पत्नियां इस समझौते पर राजी हो गए और खुशी-खुशी घर लौट गए। यह मामला अब शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे अनोखा बट प्रैक्टिकल समाधान बता रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.