Bihar News: अवैध संबंधों के विवाद में पति ने पत्नी और प्रेमिका को मारी गोली, पत्नी की मौत

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के अमौसी गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और प्रेमिका को गोली मार दी। इस हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रम नामक व्यक्ति का गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध था। हाल ही में उस महिला का पति घर लौट आया, जिससे वह विक्रम से मिलने से बचने लगी। इस बात से विक्रम बेहद नाराज था। उधर, विक्रम की पत्नी नीतू कुमारी (30) को भी इस अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर विक्रम ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी, फिर अपनी पत्नी नीतू कुमारी को भी गोली मार दी। नीतू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी
बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्वजनों की डांट से नाराज 18 वर्षीय युवती रविवार सुबह मोबाइल टॉवर...
परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्रा का चार महीने तक यौन शोषण का आरोप, स्कूल प्रबंधक के बेटे पर केस
घास काटने गईं चार किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एमडीएम और छात्र नामांकन में अनियमितता पर प्रधानाचार्य समेत दो के खिलाफ मुकदमा
नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ ने रचा नया इतिहास, अमेरिका में रिलीज से दो महीने पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.