Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 25 दिन बाद भी आरोपी फरार, पत्नी ने दर्ज कराए थे 10 नाम, SIT भी नहीं कर पाई गिरफ्तारी

सीवान। हसनपुरा थाना क्षेत्र के चांद परसा गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र प्रसाद की 15 मई की रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव नगर थाना क्षेत्र के पालनगर स्थित उनके निर्माणाधीन मकान के शौचालय की टंकी से बरामद हुआ था। हत्या के 25 दिन बाद भी मुख्य आरोपी फरार हैं, और पुलिस अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

वीरेंद्र प्रसाद पालनगर में रहकर अपने मकान का निर्माण कार्य देख रहे थे, जबकि उनकी पत्नी शीला कुमारी देवी गांव की एक स्कूल में शिक्षिका हैं। हत्या के बाद जब पुलिस ने टंकी से वीरेंद्र का शव निकाला तो पेट में चाकू से गोदे जाने के कई निशान मिले थे।

पत्नी ने दर्ज कराए थे 10 नाम

घटना के बाद वीरेंद्र की पत्नी शीला कुमारी ने 10 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई थी। आरोपियों में राजा राम यादव, लाल बाबू प्रसाद (पकड़ी, एमएच नगर), भरत प्रसाद (बगौरा, दरौंदा), मालती देवी (हलीम टोला, बड़हरिया), शिप्पू श्रीवास्तव उर्फ राकेश कुमार सिन्हा (लक्ष्मीपुर टावर, नगर थाना), अर्जुन यादव, संतोष कुमार (निराला नगर), अजय भगत (बिनौल रसूलपुर), अरुण सिंह व श्रीराम सिंह (छपरा) शामिल हैं।

SIT भी विफल रही

हत्या की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था, जिसने कई दिनों तक आरोपियों की तलाश में छापेमारी की। लेकिन टीम अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी, जिससे मृतक के परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस उन्हें जल्द ही पकड़ लेगी।

परिजन अब न्याय और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, जबकि जनता के बीच पुलिस की कार्यशैली और व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण
Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू, 12,999 रुपये से उपलब्ध
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.